‘कर चले हम फिदा’- कविता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए उसका प्रतिपाद्य अपने शब्दों में लिखिए।
‘कर चले हम फ़िदा’ कविता 1962 के भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म हकीकत के लिए लिखी गयी थी| कवि इस कविता के माध्यम से हमारे वीर सैनिकों जिन्होंने 1962 के युद्ध में देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे की वीरता को देश के सामने रखकर देशभक्ति के महत्व को उभारना चाहता है| कवि चाहता है की इस राष्ट्र के लोग उनके बलिदान को महत्त्व दें और देशभक्ति की भावना को समझें| कवि इस कविता के माध्यम से देश के लोगों को इन शहीदों के ह्दय की पीड़ा व चिन्ता को दर्शाने का प्रयास करते हैं। कवि इस कविता के माध्यम से कहता है कि शहीद सैनिक चाहता है कि हमने देश की सीमाओं की रक्षा अपने प्राणों का बलिदान देकर की है। अब मेरे देश के लोगों इस सुरक्षित देश को हमने तुम्हारे हाथों पर सौंप दिया है। इसकी रक्षा का भार अब तुम्हारे सिर पर है। हमने सीमा पर रहते हुए विभिन्न तरह की कठिनाइयों को झेला है परन्तु कभी उनसे हार नहीं मानी। अब तुम्हारी बारी है। सैनिक अपने देशवासियों से अपने देश का रक्षा का आव्हान कर रहे है ताकि उनके मृत्यु को प्राप्त होने के पश्चात भी उनका देश सुरक्षित रहे|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.