निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
शैलेन्द्र ने राजकपूर की भावनाओं को शब्द दिए हैं’-इस कथन से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
शैलेंद्र मूलतः एक कवि और गीतकार थे और राजकपूर की फिल्मों के लिए गीत लिखा करते थे। राजकपूर व शैलेंद्र दोनों बहुत अच्छे मित्र, सहयोगी एवं एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझते थे| शैलेन्द्र ने जब अपनी पहली फिल्म बनाने का निर्णय लिया तब उन्होंने उसमें अभिनय करने के लिए राजकपूर को चुना और इस फिल्म को शैलेन्द्र ने बड़ी कुशलता से बनाया| शैलेन्द्र ने फिल्म में राजकपूर की भावनाओं को अपने शब्द दिए, उनके किरदार को बड़े निराले ढंग से रचा| वे दोनों बहुत अच्छे मित्र थे इसी कारण शैलेन्द्र जानते थे कि राजकपूर का व्यक्तित्व कैसा है, इसी कारण से शैलेन्द्र ने उन्हें अपने दिमाग में रखकर उसके अनुसार ही उस किरदार को शब्द दिए होंगे| शैलेन्द्र ने फिल्म में राजकपूर के किरदार को बेहतर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी| इस प्रकार से हम कह सकते हैं कि शैलेन्द्र ने फिल्म में राजकपूर की भावनाओं को बेहतर तरीके से अभिव्यक्त किया|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.