Q1 of 33 Page 94

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-

लेखक ने राजकपूर को एशिया का सबसे बड़ा शोमैन कहा है। शोमैन से आप क्या समझते हैं?

शेमैन का अर्थ है एक ऐसा आकर्षक व्यक्तित्व जो बड़े से बड़े जनसमूह को अपनी कला के द्वारा आकर्षित कर सके, जनसमूह को अपनी कला में डूब जाने को मजबूर कर दे, ऐसा व्यक्ति शोमैन कहलाता है| वह व्यक्ति अपनी कलात्मक विशिष्टता के कारण सब जगह प्रसिद्द होता है एवं लोगों का चहेता होता है| राजकपूर अपने दौर के महान फिल्मकार-अदाकार थे और उन्होंने अपनी कला के दम पर ही भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लोगों के दिल में ख़ास जगह बना ली थी| इसी कारण से उन्हें शोमैन कहा गया| उनकी फिल्मों और उनके अभिनय को देखकर लोग उनके दीवाने हो जाते थे| वे अपने अभिनय से लोगों के दिल पर ऐसा प्रभाव डालते थे की वह व्यक्ति उन्हें वर्षों तक भुला नहीं पाता था| इसी कारण उनकी प्रसिद्धि भारत के बाहर दुनिया के अन्य देशों में भी थी| इसी कारण से राजकपूर को शोमैन कहा जाता है|


More from this chapter

All 33 →