Q3 of 33 Page 95

पाठ में आए निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाइए-

चेहरा मुरझाना, चक्कर खा जाना, दो से चार बनाना, आँखों से बोलना।

चेहरा मुरझाना :- जैसे ही उसने लॉटरी का परिणाम समाचार पत्र में देखा उसे देखक उसका चेहरा मुरझा गया।


चक्कर खा जाना :- दसवीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने का समाचार सुनकर वह चक्कर खा गई।


दो से चार बनाना :- आजकल क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों से अधिक सट्टेबाज रुचि लेते हैं जिनका काम दो से चार बनाना है।


आँखों से बोलना :- तीसरी कसम में अभिनेत्री वहीदा रहमान अपने प्रेम को शब्दों से नहीं आँखों से बोलकर प्रकट करती है।


More from this chapter

All 33 →
1

पाठ में आए ‘से’ के विभिन्न प्रयोगों से वाक्य की संरचना को समझिए।

(क) राजकपूर ने एक अच्छे और सच्चे मित्र की हैसियत से शैलेंद्र को फिल्म की असफलता के खतरों से आगाह भी किया।


(ख) रातें दसों दिशाओं से कहेंगी अपनी कहानियाँ।


(ग) फिल्म इंडस्ट्री में रहते हुए भी वहाँ के तौर-तरीकों से नावाकिपफ़ थे।


(घ) दरअसल इस फिल्म की संवेदना किसी दौ से चार बनाने के गणित जाननेवाले की समझ से परे थी।


(ड,) शैलेंद्र राजकपूर की इस याराना दोस्ती से परिचित तो थे।

2

इस पाठ में आए निम्नलिखित वाक्यों की संरचना पर ध्यान दीजिए-

(क) ‘तीसरी कसम’ फिल्म नहीं, सैल्यूलाइड पर लिखी कविता थी।


(ख) उन्होंने ऐसी फिल्म बनाई थी जिसे सच्चा कवि-हृदय ही बना सकता था।


(ग) फिल्म कब आई, कब चली गई, मालूम ही नहीं पड़ा।


(घ) खालिस देहाती भुच्च गाड़ीवान जो सि़र्फ दिल की जुबान समझता है, दिमाग की नहीं।

4

निम्नलिखित शब्दों के हिंदी पर्याय दीजिए-

5

निम्नलिखित का संधि-विच्छेद कीजिए-