Q2 of 15 Page 10

वस्तु-विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है?

वस्तु-विनिमय में वस्तु के बदले वस्तु का क्रय विक्रय होता है| क्रय-विक्रय की इस प्रक्रिया में मुद्रा का उपयोग नहीं होता है| पहले के समय में जब पैसे नहीं हुआ करते थे, तब लोग वस्तुओं से ही लेन देन किया करते थे। यानी एक सामान के बदले लोग दूसरा सामान लेकर हिसाब कर लिया करते थे। आज के दौर में ऐसा होना आसान नहीं है। इस वजह से अब हर चीज रुपये और पैसों के बदले खरीदी और बेची जाती हैं।


More from this chapter

All 15 →