Q2 of 15 Page 11

लाख की वस्तुओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख से चूडि़यों के अतिरिक्त क्या-क्या चीज़ें बनती हैं? ज्ञात कीजिए।

लाख से बनी वस्तुओं का निर्माण राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में होता है। वैसे तो कहानी में लाख से बनी चूड़ियों को जिक्र किया गया है, लेकिन लाख से सुंदर-सुदंर खिलौने, घर को सजाने के लिए तमाम तरह का सामान, आभूषण, मूर्तियाँ, डाकखाने की मुहर और पैकिंग सील जैसी चीजें मिलती हैं। इस तरह की चीजों का निर्माण करने वाले हस्तशिल्पी देश के कई अलग-अलग राज्यों में अपनी कलाकारी से बाजार में खरीदारों का दिल जीत रहे हैं।


More from this chapter

All 15 →