Q2 of 15 Page 11

बदलू कहानी की दृष्टि से पात्र है और भाषा की बात (व्याकरण) की दृष्टि से संज्ञा है। किसी भी व्यक्ति, स्थान, वस्तु, विचार तथा भाव को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा को तीन भेदों में बाँटा गया है- (क) व्यक्तिवाचक संज्ञा, जैसे-लला, रज्जों, आम, काँच, गाय इत्यादि। (ख) जातिवाचक संज्ञा, जैसे- चरित्र, स्वाभाव, वज़न, आकार आदि द्वारा जानी जाने वाली संज्ञा_ (ग) भाववाचक संज्ञा,

जैसे- सुंदरता, नाज़ुक, प्रसन्नता इत्यादि जिसमें कोई व्यक्ति नहीं है और न आकार या वजन, परंतु उसका अनुभव होता है। पाठ से तीनों प्रकार की संज्ञाएँ चुनकर लिखिए।


व्यक्तिवाचक संज्ञा- बदलू, जनार्दन, नीम, आम, लाख, रज्जो।

जातिवाचक संज्ञा- गाँव, बच्चे, मकान, शहर, वृक्ष, अनाज, नववधू, मरद, गाय, सड़क, चित्र, लड़की, स्कूल, जमींदार, घरवाली।


भाववाचक संज्ञा- महत्व, पढ़ाई, जि़द, सुंदरता, व्यथा, शांति, व्यक्तित्व, मोच।


More from this chapter

All 15 →
4

बाजार में बिकने वाले सामानों की डिज़ाइनों में हमेशा परिवर्तन होता रहता है। आप इन परिवर्तनों को किस प्रकार देखते हैं? आपस में चर्चा कीजिए।

5

हमारे खान-पान, रहन-सहन और कपड़ों में भी बदलाव आ रहा है। इस बदलाव के पक्ष-विपक्ष में बातचीत कीजिए और बातचीत के आधार पर लेख तैयार कीजिए।

1

बदलू को किसी बात से चिढ़ थी तो काँच की चूडि़यों से और बदलू स्वयं कहता है- ‘‘जो सुंदरता काँच की चूडि़यों में होती है, लाख में कहाँ संभव है?’’ ये पंक्तियाँ बदलू की दो प्रकार की मनोदशाओं को सामने लाती हैं। दूसरी पंक्ति में उसके मन की पीड़ा है। उसमें व्यंग्य भी है। हारे हुए मन से, या दुखी मन से अथवा व्यंग्य में बोले गये वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते।

कुछ व्यंग्य वाक्यों के अर्थ सामान्य नहीं होते। कुछ व्यंग्य वाक्यों को ध्यानपूर्वक समझकर एकत्र कीजिए और उनके भीतरी अर्थ की व्याख्या करके लिखिए।


1

गाँव की बोली में कई शब्दों के उच्चारण बदल जाते हैं। कहानी में बदलू वक्त’ (समय) को बखत’, ‘उम्र’ (पय-आयु) को उमर कहता है। इस तरह के अन्य शब्दों को

खोजिए जिनके रूप में परिवर्तन हुआ हो, अर्थ में नहीं।