Q2 of 15 Page 11

आपको छुट्टियों में किसके घर जाना सबसे अच्छा लगता है? वहाँ की दिनचर्या अलग कैसे होती है? लिखिए।

मुझे छुट्टियों में मामा जी के घर जाना बहुत पसंद है। वहां मैं और मेरी बहन उनके बच्चों के साथ छुट्टियों का खूब आनंद लेते हैं। सुबह नाश्ता करने के बाद हम हर रोज बाग में सैर करने जाते हैं। दोपहर को मामाजी के घर के आंगन में खूब मस्ती करते हैं। इसके अलावा शाम को उनके घर के पीछे लगे बाजार में घूमने निकल पड़ते हैं। मामाजी के घर की छत पर बहुत सारे गमले हैं, जिनमें तमाम तरह के रंग-बिरंगे फूल हैं। इस फूलों पर तितलियां मंडराती रहती हैं। शाम को उनकी छत का नजारा मुझे कभी वहां से लौटने की इजाजत नहीं देता।


More from this chapter

All 15 →