Q1 of 15 Page 11

घर में मेहमान के आने पर आप उसका अतिथि-सत्कार कैसे करेंगे?

घर में किसी मेहमान (अतिथि) के आने पर सबसे पहले मैं उन्हें प्रणाम करुंगा और फिर उन्हें घर में प्रवेश करने के लिए आमंत्रित करुंगा। इसके बाद उन्हें एक साफ-सुथरे ग्लास में पीने के लिए पानी दूंगा ताकि उनकी थकान दूर हो सके। यदि घर में कोई और नहीं हैं तो उनके सवालों की कड़ियों को अपने स्पष्ट जवाबों से सुलझाने का प्रयास करुंगा। उनसे बातचीत के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखूंगा कि मेरे जुबान से निकला कोई शब्द उन्हें दुख न पहुंचा दे।


More from this chapter

All 15 →