Q2 of 14 Page 17

‘‘लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शामवाली बस से सफ़र नहीं करते।’’

लोगों ने यह सलाह क्यों दी?


लोगों ने लेखक को सलाह दी कि उन्हें शामवाली बस से सफर नहीं करना चाहिए। इसकी वजह ये थी कि बस एकदम जर्जर हाल में थी। उसके शीशे टूटे हुए थे। कब चल दे और कब बंद हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। बस इतनी पुरानी थी कि उसकी अब ठीक होने की संभावना भी कम ही थी। अगर रात में सफर करते हुए बस बंद पड़ जाती तो रात वहीं गुजारनी पड़ती।


More from this chapter

All 14 →