‘‘हम फ़ौरन खिड़की से दूर सरक गए। चाँदनी में रास्ता टटोलकर वह रेंग रही थी।’’
दिए गए वाक्यों में आई ‘सरकना’ और ‘रेंगना’ जैसी क्रियाएँ एकत्र कीजिए जो गति के लिए प्रयुक्त होती हैं, जैसे- घूमना इत्यादि। उन्हें वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
गति के लिए प्रयोग होने वाली कुछ क्रियाएँ और उनके वाक्य-प्रयोगः
घूमना - पहाड़ों पर बाइक से घूमना खतरों से खाली नहीं है।
टहलना - सुबह-सुबह टहलना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
चलना - मरीज धीरे-धीरे चलना सीख रहा है।
दौड़ना - बच्चों को प्रतिदिन दौड़ना चाहिए।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.