‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।
गांधीजी ने 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की थी। इस आंदोलन का उद्देश्य अंग्रेजों को पूर्ण रूप से भारत से भगाना था। इस आंदोलन को दांडी यात्रा या नमक सत्याग्रह के नाम से भी जाना जाता है। उस समय भारत की स्थिति बहुत दयनीय थी। गरीब लोग सिर्फ नमक रोटी खाकर अपना गुजारा करते थे। ऐसे में अंग्रेजों ने नमक पर भी टैक्स लगा दिया। इससे गांधीजी तिलमिला उठे। उन्होंने गुजरात में साबरमती आश्रम से 250 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा कर समुद्र के किनारे बसे दांडी गांव में नमक बनाकर कानून भंग किया था। यह नमक आज भी गांधी संग्रहालय में रखा गया है। इस आंदोलन के बाद भारतीय किसानों की स्थिति सुधरी थी। साथ ही ब्रिटिश सरकार ये समझ गई थी कि भारतवासी चुप बैठने वालों में से नहीं हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.