‘‘हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है।’’
ऊपर दिए गए वाक्यों मे ने, की, से आदि वाक्य के दो शब्दों के बीच संबंध स्थापित कर रहे हैं। ऐसे शब्दों को कारक कहते हैं। इसी तरह दो वाक्यों को एक साथ जोड़ने के लिए ‘कि’ का प्रयोग होता है।
• कहानी में से दोनों प्रकार के चार वाक्यों को चुनिए।
कारक-चिह्नयुक्त वाक्यः
क. हम में से दो को सुबह काम पर हाजिर होना था।
ख. बस कंपनी के हिस्सेदार भी उसी बस से जा रहे थे।
ग. वृक्ष की छाया के नीचे वह बस बड़ी दयनीय लग रही थी।
घ. ड्राइवर ने तरह तरह की तरकीबें कीं लेकिन वह चली नहीं।
‘कि’ योजक शब्दयुक्त वाक्यः
(क) हमें लग रहा था कि हमारी सीट के नीचे इंजन है।
(ख) हमें लगा कि यह गांधीजी के सविनय अवज्ञा आंदोलन के वक्त अवश्य जवान रही होगी।
(ग) समझ में नहीं आता था कि हम सीट पर बैठे हैं या सीट हम पर बैठी है।
(घ) हमें तरस आ रहा है कि हम इस पर लदकर चले आ रहे हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.