Q5 of 17 Page 1

(क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए

1. मुझे एक दूध का गरम गिलास दीजिए


2. सारे देश के नागरिक कर्तव्य निष्ठ है


3. रोगी मोहन को काटकर सेब खिलाओ


4. शहीदों का देश सदा आभारी रहेगा।


(ख) 1. रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरों द्वारा कीजिए।


जब तक मनुष्य पर जिम्मेदारी नहीं आती तब तक उसे -----------पता नहीं चलता।


2. एक ही राग अलापना- मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयुक्त कीजिए

(क) (i) मुझे गरम दूध का एक गलास दीजिए।


(ii) देश के सारे नागरिक कर्तव्यनिष्ठ है।


(iii) रोगी मोहन को सेब काटकर खिलाओ


(iv) देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।


(ख)


(1) मुहावरा आटे दाल का भाव मालूम होना


(2) अर्थ- एक ही बात को बार-बार कहना


वाक्य प्रयोग- अमन से तो बात करना ही बेकार है जब देखो तब एक ही राग अलापता रहता है|


More from this chapter

All 17 →
3

(क) शब्द और पद में उदाहरण सहित अंतर स्पष्ट कीजिए।

(ख) नीचे लिखे वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए।


(i) वह आए तो तुम छिप जाना। (सरल वाक्य)


(ii) गौरव ने अक्षय से नेपाल चलने के लिए कहा (मिश्र वाक्य)


(iii) वह पढाई के साथ-साथ काम भी करता है (संयुक्त वाक्य)

4

(क) निम्मलिखित शब्दों का सामासिक पद बनाकर समास के भेद का नाम भी लिखिए।

कला में कुशल, जितना संभव हो


(ख) निम्नलिखित समस्त पदों का समास विग्रह करके समास के भेद का नाम लिखिए।


संसार, सागर, सतसई

6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. गाँधी जी में नेतृत्व की अदभुत क्षमता थी। पाठ गिन्नी का सोना के आधार पर स्पष्ट कीजिए।


2. गिरगिट कहानी समाज की किन विसंगतियों की ओर इशारा करती है?


3. समुद्र किनारे बैठे हुए तँतारा की तंद्रा कैसे टूटी?

7

बड़े भाई साहब का चरित्र चित्रण लिखिए

अथवा


वजीर अली की चारित्रिक विशेषताओं का वर्णन कीजिए।