आपके विद्यालय का पुस्तकालय विभिन्न प्रकार की पुस्तकों से भरा हुआ है। परंतु हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का अभाव है। हिन्दी की पत्र पत्रिकाओं व उच्चकोटी का साहित्य मंगवाने के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।
अथवा
आपके इलाके के पार्क में कई अनाधिकृत खोंमचे वालो ने डेरा बसा लिया है उन्हे हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारी को पत्र लिखिए।
सेवामें,
प्रधानाचार्य,
मॉडर्न पब्लिक स्कूल
करोल बाग, नई दिल्ली
विषय: ‘पुस्तकालय में हिंदी की पत्र पत्रिका व उच्च कोटि का साहित्य मंगवाने वावत्’
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे विद्यालय के पुस्तकालय में हिंदी पत्रिकाओं का अभाव है| अंग्रेजी की तो बहुत सी पत्रिकाएं आती है जबकि हिंदी की बहुत कम पत्रिका आती है।
पुस्तकालय में इस विषय में पूछने पर उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया है| हम सभी छात्र अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी पत्रिकाओं को भी पढ़ना चाहते हैं|
अतः आपसे नम्र निवेदन है कि पुस्तकालय में हिन्दी पत्रिकाओं व उच्चकोटि का साहित्य उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्था करने की कृपा करें| आशा है कि आप हमारी प्रार्थना पर शीघ्र ध्यान देंगे।
दिनाँक...............
धन्यवाद,
आपका आज्ञाकारी शिष्य
अमन
कक्षा- दस ‘ब’
अथवा
आपके इलाके के पार्क में कई अनाधिकृत खोंमचे वालो ने डेरा बसा लिया है उन्हे हटाने के लिए नगर निगम के अधिकारी को पत्र लिखिए।
सेवामें,
नगर निगम अधिकारी
नई दिल्ली
विषय: ‘अनाधिकृत खोमचे वालों को हटाने हेतु’
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे इलाके के पार्क में अनाधिकृत खोमचे वालों ने डेरा डाल लिया है। खोमचे वाले जिस खाद्य पदार्थ को बेचते हैं वह सामान खुला रहता है उस पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती हैं, जिन्हें खाने से बच्चे और बूढ़े बीमार हो सकते हैं और उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
अतः आपसे अनुरोध है कि आप इस इलाके के पार्क से अनाधिकृत खोमचे वालों को हटाने का कष्ट करें, जिससे बच्चों का स्वास्थ्य जीवन सुरक्षित रह सके।
दिनाँक...............
भवदीय
जागरूक नागरिक
ब्रज विकास कॉलोनी
नई दिल्ली
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.