बस में छूट गए सामान को आपके घर तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने वाले बस कंडक्टर की प्रशंसा करते हुए उसे पुरस्कृत करने के लिए परिवहन अध्यक्ष को एक पत्र लगभग 100 शब्दों में लिखिए|
अथवा
अपने बैंक के प्रबन्धक को पत्र लिखकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ने का अनुरोध कीजिए|
परिवहन भवन,
नई दिल्ली।
दिनांक— 25—02—2018
आदरणीय महोदय,
मैं नोएडा निवासी दिल्ली परिवहन निगम की रूट संख्या 492 के जिम्मेदार व कर्तव्यनिष्ठ कंडक्टर की ईमानदारी से आपको परिचित कराना चाहती हूँ।
दिनांक 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे के करीब मैंने यह बस पकड़ी। मेरे पास कुछ आवश्यक सामान था। बस में भीड़ बहुत थी। उतरते समय मेरा बैग बस में ही गिर गया और जब तक मुझे इसकी जानकारी हुई, बस जा चुकी थी। मैं अत्यधिक चिन्तित थी कि अगले ही दिन सुबह घर पर एक महोदय मेरा बैग लेकर आ गए। पूछने पर पता चला कि उन्हें उस बस के कंडक्टर ने भेजा है ताकि मेरा सामान मुझ तक सुरक्षित पहुँच सके।
मैं चाहती हूँ कि बस कंडक्टर राम मोहन जी को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाए ताकि अन्य लोगों को भी अपने कार्य ईमानदारी से करने की सीख मिले।
धन्यवाद ।
भवदीया,
क, ख, ग
अथवा
सेक्टर 44 नॉएडा
दिनांक-20 फरवरी 2019
सेवा में,
श्रीमान प्रबंधक महोदय,
DAV बैंक
जिला-महोदय,
आपसे सविनय निवेदन यह है कि आपके बैंक में हमारा खाता चल रहा है। मरे साथ पूरे परिवार का खाता भी आप ही के बैंक में चलता है।
वर्तमान समय में सरकार द्वारा जारी निर्देश अनुसार कि बैंक खातों को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। अतः मैं आपसे यह अनुरोध करता हूं कि कृपया मेरा भी खाता मेरे आधार कार्ड से जोड़ने का कष्ट करें। आप की महान कृपा होगी। मैं आपका सदैव ऋणी रहूंगा।
धन्यवाद
भवदीय
अ—ब—स
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.