Q16 of 17 Page 1

विद्यालय में मोबाइल फोन के प्रयोग पर अध्यापक और अभिभावक के बीच लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए|

अथवा


सवच्छता अभियान की सफलता के बारे में दो मित्रों के संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए|

अभिभावक - गुड मॉर्निंग मैडम, मैं रमेश की मम्मी !

टीचर - गुड मॉर्निंग, रमेश नहीं आया?


अभिभावक - जी, नहीं, कहने लगा मैडम बहुत डांट लगाएंगी।


टीचर - सही कहा, उसने काम ही ऐसा किया है।


अभिभावक - क्या किया है उसने? मुझे तो कुछ नहीं बताया।


टीचर- कल स्कूल मैं मोबाइल फ़ोन लाया था।


अभिभावक- क्या सच में? आप विश्वास मानें, मुझे इस बारे कोई जानकारी नहीं है।


टीचर- मैं समझ सकती हूँ। मोबाइल ने बच्चों को बिगाड़ रखा है। आप जरा सतर्क रहा कीजिये।


अभिभावक - मैं आज ही इसके पापा से बात करती हूँ। आप इस बार के लिए क्षमा कीजिये।


टीचर - जी, इस बार तो मैं बात अपने तक रख रही हूं। लेकिन अगली बार मैं शिकायत कर दूंगी।


अभिभावक - धन्यवाद


अथवा


राम- और भाई पियूष क्या हाल चाल?


पियूष- मैं ठीक हूँ भाई तू बता कैसा है?


श्याम- मैं भी ठीक हूं, क्या तूने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के बारे में सुना है|


सुरेश- हां भाई सुना तो है कि यह बहुत अच्छा अभियान है। साथ ही इस समय इस अभियान की सख्त जरूरत है।


श्याम- जरूरत तो है लेकिन सिर्फ अभियान शुरू करने से कुछ नहीं होगा। लोगों को इस बात पर अमल भी करना होगा जो स्वच्छता अभियान में बताई जा रही है।


सुरेश- हां वह तो करना ही होगा बिना उसके अभियान सफल नहीं हो सकता। कोई भी अभियान तभी सफल रहता है जब उसमें जनता का साथ हो।


श्याम- सही बात है भाई, सरकार के सिर्फ अभियान शुरू करने से कुछ नहीं होगा जब तक जनता उस अभियान में सहयोग नहीं करेगी।


सुरेश- अपने देश को स्वच्छ रखना सिर्फ भारत सरकार का ही कर्तव्य नहीं है बल्कि देश के नागरिकों का भी उतना ही कर्तव्य है|


More from this chapter

All 17 →
13

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए|

(क) भारतीय किसान के कष्ट


अन्नदाता की कठिनाइयां


कठोर दिनचर्या


सुधार के उपाय


(ख) स्वच्छता आंदोलन


क्यों


बदलाव


हमारा उत्तरदायित्व


(ग) मन के हारे हार है मन के जीते जीत


निराशा अभिशाप


दृष्टिकोण परिवर्तन


सकारात्मक सोच

14

बस में छूट गए सामान को आपके घर तक सुरक्षित रूप से पहुँचाने वाले बस कंडक्टर की प्रशंसा करते हुए उसे पुरस्कृत करने के लिए परिवहन अध्यक्ष को एक पत्र लगभग 100 शब्दों में लिखिए|

अथवा


अपने बैंक के प्रबन्धक को पत्र लिखकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ने का अनुरोध कीजिए|

15

आप हिंदी छात्र परिषद के सचिव प्रगण्य हैं| आगामी सांस्कृतिक संध्या के बारे में अनुभागीय दीवार पट्टिका के लिए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए|

अथवा


विद्यालय की सांस्कृतिक संस्था ‘रंगमंच’ की सचिव लतिका की ओर से ‘स्वपरीक्षा’ के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को यथासमय उपस्थित रहने की सूचना लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए| समय और स्थान का उल्लेख भी कीजिए|

17

अपने विद्यालय की संस्था ‘पहरेदार’ की ओर से जल का दुरुपयोग रोकने का आग्रह करते हुए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन का आलेख तैयार कीजिए|

अथवा


विद्यालय की कलाविथी में कुछ चित्र (पेंटिंग्स) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं| इसके लिए के विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में लिखिए|