निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
छोटे भाई ने अपनी पढ़ाई का टाइम-टेबिल बनाते समय क्या-क्या सोचा और फि़र उसका पालन क्यों नहीं कर पाया?
बड़े भाई से डांट सुनने के बाद छोटा भाई बस उसी बारे में सोचने लगा। उसने तुरंत कॉपी पेन निकाला और टाइम-टेबल बनाने बैठ गया। उसने सुबह छ: बजे से रात ग्यारह बजे तक विभिन्न विषयों को ध्यान में रखते हुए टाइम-टेबल बनाया। इसके बीच में उसने थोड़ा समय खेलकूद के लिए भी रखा था। उसने इसे बनाया तो बड़ी दृढ़-निश्चयता के साथ था लेकिन इस पर अमल करना उसे मुश्किल लगने लगा। बाहर मैदान की हरियाली, हवा के झौंके, लोगों की उछल-कूद, भाग-दौड़ उसे मैदान की ओर खींच ले जाती। उसका समय नियोजन धरा का धरा रह गया। वह चाहकर भी अपनी कसौटी पर खरा नहीं उतरा।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.