निम्नलिखित प्रशनों के उत्तर (25-30 शब्दों में) लिखिए-
बड़े भाई साहब को अपने मन की इच्छाएँ क्यों दबानी पड़ती थीं?
बड़े भाई साहब, लेखक से पांच वर्ष बड़े थे। भारतीय परंपरा के अनुसार, बड़ा भाई पिता समान होता है| इसलिए परिवार के प्रति कर्तव्य का पालन करना उसका नैतिक उत्तरदायित्व होता है। उसे खुद को आदर्श रूप में प्रस्तुत करना होता है जिससे कि छोटे भाई-बहन भी उसी राह पर चलें। उसका कर्तव्य होता है कि अपने से छोटों को अनुशासन में रखे। इसी वजह से वे स्वयं अनुशासन में रहते थे। वे छोटे भाई को सही राह दिखाने के लिए उसके समक्ष अपना आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करना चाहते थे और इसी जद्दो जहद में उनका वचपन समाप्त हो जाता है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.