Q6 of 17 Page 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। क) ‘बड़े भाई साहब’ पाठ के आधार पर बड़े भाई के स्वभाव की दो विशेषताएं लिखिए।

ख) तताँरा को निकोबारी लोग उसके किन गुणों के कारण बेहद प्यार करते थे?


ग) ‘डायरी का पन्ना’ में किस प्रमुख घटना का उल्लेख है?

) बड़े भाई साहब हमेशा छोटे भाई का भला चाहते थे वह हमेशा छोटे भाई को अच्छे काम करने के लिए, पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते थे उन्होंने स्वयं को अपने छोटे भाई के सामने एक आदर्श के रूप में प्रस्तुत करने के लिय बहुत त्याग किया ताकि वे अपने भाई के सामने एक आदर्श प्रस्तुत कर सकें और उनका छोटा भाई भी उनकी तरह बनने की दिशा में आड़े बढे| बड़े भाई साहब की प्रवृत्ति गंभीर है। वो हर समय किताबें पढ़ते रहते हैं। वे एक जिम्मेदार भाई होने के साथ-साथ गंभीर स्वभाव के व्यक्ति भी थे और वे अपने भाई का बड़ी ही जिम्मेदारी से ख्याल रखते थे|


) ततांरा एक नेक दिल और ईमानदार व्यक्ति था और वह हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहता था। वह अपने गांव के लोगों के साथ सारे द्वीप की भी सेवा करता है। वह पारंपरिक पोशाक में रहने के साथ अपनी कमर में सदा एक लकड़ी की तलवार बांधे रहता था लेकिन वह इस तलवार का उपयोग कभी नहीं करता था। उसके स्वभाव की इन सब विशेषताओं के कारण निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे।


) इस पाठ में लेखक ने 1930-31 के दौरान कोलकाता में स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित हुई राजनीतिक गतिविधियों के बारे में बताया था| इस दौर में वहाँ स्वतंत्रता संग्राम के लिए एक जुलूस का आयोजन किया गया था और इस जुलूस कोलकाता के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था जबकि इससे पहले यह माना जाता था कि कोलकाता के लोग स्वतंत्रता की लड़ाई में बड़ी संख्या में भाग नहीं लेते लेकिन इस जुलूस के बाद यह भ्रम टूटा| इसी जुलूस के परिप्रेक्ष्य में कोलकाता के लोगों द्वारा आजादी के लिए किये गए संघर्ष के संबंध में इस पाठ में बताया गया गाया है|


More from this chapter

All 17 →
4

क) समस्त पद बनाइए और समास का नाम भी लिखिएः

1. समय के अनुसार


2. देह रूपी लता


ख) विग्रह करके समास का नाम लिखिएः


1. दशासन


2. दाल-भात

5

क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिएः

1. बाजार से एक फूल की माला लानी है।


2. इंडिया गेट में जुलूस निकाला गया।


3. आप कब आओगे?


4. मेरे को अपना गृहकार्य करना है।


ख). रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरों द्वारा कीजिएः


1 पुत्र के अनुत्तीर्ण होने का समाचार सुनकर पिताजी---------------हो गए।


2 चिकना घड़ा- मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

7

“झेन की देन” पाठ के आधार पर चा-नोयू विधि का विस्तार से वर्णन कीजिए।

अथवा


रूढियाँ कब बुराई का रूप धारण कर लेती हैं ? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? पाठ के आधार पर लिखिए।

8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

क) “कहि है सबु तेरौ हियौ” दोहे के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?


ख) कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों और किसके हित में दी है?


ग) कवि ने कुर्बानियों की राह किसे कहा है ?