Q11 of 17 Page 1

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिएः

ख) घर में शौचालय


शौचालय की जरूरत


अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक


शौचालय बनाने से लाभ

शौचालय की जरूरत स्वच्छता से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौती घरों में शौचालयों का ना होना है। गांव में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकतर लोग शौच के लिए खुले में जाते हैं और इसके कारण वहाँ का वातावरण में अस्वच्छता फैलती है| लोगों खुले में शौच करने की प्रथा को समाप्त करना बेहद जरूरी है। मानव मल में भारी संख्या में गंभीर बीमारियाँ फैलाने वाले कीटाणु होते हैं जिससे बीमारियाँ फैलती हैं| ये बीमारियाँ बहुत गंभीर प्रकार की होती हैं लेकिन अगर थोडा सा प्रेस किया जाए तो इनसे छुटकारा पाया जा सकता है|


अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक खुले में शौच से जल स्त्रोत प्रदूषित होते है और फिर उन जल स्त्रोतों का जल पीने के लायक नहीं रहता| इन स्त्रोतों के जल को पीने से गंभीर बीमारियां होने की भी संभावनाएं होती है जल गुणवत्ता में एक खास पहलू है कि इसमें मल की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए, इसलिए जब पेयजल की बैक्टीरियोलॉजिकल जांच की जाती है तो उसमें सबसे पहला उद्देश्य मल प्रदूषण की उपस्थिति की जांच करना होता है। एक खास तरह का बैक्टीरिया मानव मल की जल में उपस्थिति के संकेत देता है, जिसे -कोलाई कहते हैं। अगर जल में ई-कोलाई की मात्रा बहुत अधिक है तो यह जल मानव के पीने लायक नहीं है और अगर इस जल को पीया जाता है तो यह मानव के स्वास्थ्य को गंभीर क्षति पहुँचा सकता है| इसी कारण साफ़ एवं स्वच्छ पेयजल मानव के स्वास्थ्य एवं विकास के लिए बहुत आवश्यक है और जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता एवं सफाई का ध्यान रखना बहुत जरूरी है|


शौचालय बनाने से लाभ देश की सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी भारत में प्रत्येक व्यक्ति की शौचालय तक पहुँच सुनिश्चित करने हेतु यह योजना लागू की है| अगर स्वच्छ भारत मिशन को ठीक तरीके से लागू किया जाता है यह भारत के लोगों के जीवन पर बहुत लाभदायक प्रभाव डालेगा|


More from this chapter

All 17 →
10

विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए ‘सपनों के –से दिन’ पाठ में अपनाई गई युक्तियों को ध्यान में रखकर वर्तमान में इसके लिए संशोधित कदम उठाए गए हैं। इस विषय में अनुशासन के पालन हेतु अपने विचार प्रकट कीजिए।

अथवा


‘टोपी शुक्ला’ पाठ में इफ्फन और टोपी की मैत्री के द्वारा क्या सन्देश दिया गया है ? वर्तमान संदर्भों में उसकी उपयोगिता समझाए।

11

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिएः

क) अपनी मातृभाषा


परिचय


विशेषताएँ


क्या करें

11

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिन्दुओं के आधार पर 80 से 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिएः

ग) कामकाजी महिलाएँ


काम करने की आवश्यकता


महिला-पुरूष में समानता


निहित कठिनाइयाँ

12

आपके क्षेत्र में बिजली की अनियमिताओं की शिकायत करते हुए क्षेत्रीय विद्युत अधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखिए।

अथवा


राज्य परिवहन की बस में आपके आवश्यक पत्र, प्रमाणपत्र आदि से भरा बैग छूट गया है। खोए हुए सामान की प्राप्ति के लिए परिवहन अधिकारी को सूचित करते हुए पत्र लिखिए।