Q8 of 17 Page 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

क) “कहि है सबु तेरौ हियौ” दोहे के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?


ख) कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों और किसके हित में दी है?


ग) कवि ने कुर्बानियों की राह किसे कहा है ?

) इस पंक्ति में कवि कहता है कि नायिका को अपने संदेशवाहक पर बहुत विश्वास है। उसे पता है कि उसका संदेशवाहक पूरी इमानदारी से उसका संदेश पहुँचाएगा। नायिका को इतना बड़ा संदेश देना है कि कागज भी छोटा पड़ जाएगा। साथ ही उसे खुद संदेश बोलने में शर्म आएगी। नायिका संदेशवाहक से कहती है कि तुम अपने दिल से मेरे दिल की बात बोल देना।


) कवि सबको एक होकर चलने की प्रेरणा देता है। उसका मानना है कि एक होकर चलेंगे तो रास्ते में आने वाली किसी भी समस्या का आसानी से सामना कर लेंगे। एकता में शक्ति होती है। एकदूसरे का साथ देने से जिंदगी आसानी से कट जाएगी। एक होकर रहेंगे तो मनुष्य समस्याओं को भी आसानी से झेल लेगा।


) कवि ने इस गीत में कहा है राह कुर्बानियों की वीरान हो, तुम सजाते ही रहना नए काफिले। इसमें कवि कहना चाहता है कि शहीदों ने कुर्बान होकर एक राह बना दी है और उसे पूरी उम्मीद है कि इस राह पर अनंत समय तक वीरों का काफिला ऐसे ही चलता रहेगा। जिंदगी मौत से इस तरह गले मिल रही है जैसे वह विजय का उत्सव मना रही हो।


More from this chapter

All 17 →
6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। क) ‘बड़े भाई साहब’ पाठ के आधार पर बड़े भाई के स्वभाव की दो विशेषताएं लिखिए।

ख) तताँरा को निकोबारी लोग उसके किन गुणों के कारण बेहद प्यार करते थे?


ग) ‘डायरी का पन्ना’ में किस प्रमुख घटना का उल्लेख है?

7

“झेन की देन” पाठ के आधार पर चा-नोयू विधि का विस्तार से वर्णन कीजिए।

अथवा


रूढियाँ कब बुराई का रूप धारण कर लेती हैं ? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? पाठ के आधार पर लिखिए।

9

“कर चले हम फिदा” कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ? कविता की दो विशेषताएँ भी लिखिए।

अथवा


‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर आदर्श मानवता पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।

10

विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए ‘सपनों के –से दिन’ पाठ में अपनाई गई युक्तियों को ध्यान में रखकर वर्तमान में इसके लिए संशोधित कदम उठाए गए हैं। इस विषय में अनुशासन के पालन हेतु अपने विचार प्रकट कीजिए।

अथवा


‘टोपी शुक्ला’ पाठ में इफ्फन और टोपी की मैत्री के द्वारा क्या सन्देश दिया गया है ? वर्तमान संदर्भों में उसकी उपयोगिता समझाए।