Q7 of 17 Page 1

“झेन की देन” पाठ के आधार पर चा-नोयू विधि का विस्तार से वर्णन कीजिए।

अथवा


रूढियाँ कब बुराई का रूप धारण कर लेती हैं ? उनसे छुटकारा कैसे पाया जा सकता है? पाठ के आधार पर लिखिए।

जापान में चाय पीने की विधि को चानोयू कहते हैं। जिसका अर्थ होता है टीसेरेमनी। चाय बनाने वाला चजीन कहलाता है| जापान में चाय भी एक खास जगह पिलाई जाती है। वहां पारंपरिक सजावट होती है। वहां बहुत शांति और गरिमा के साथ चाय पिलाई जाती है। यहां पर अतिथियों का स्वागत किया जाता है| अंगीठी सुलगाकर चायदानी रखी जाती है। चाय का बर्तन लाना और फिर उसे तौलिए से पोछना और चाय को बर्तनों में डालना आदि सभी क्रियाएं गरिमापूर्ण ढंग से होती हैं। टीसेरेमनी की खास बात ये भी होती है कि यहां सिर्फ 3 लोगों को प्रवेश दिया जाता है। इसका कारण यह है कि भागदौड़ भरी जिंदगी से लोगों को दो पल आराम से बिताने को मिल जाते हैं|

अथवा


रूढ़ियां जब बोझ बनने लगती हैं तो उनसे छुटकारा पाना जरूरी हो जाता है। कोई भी नियम एक अनूठे सामाजिक परिवेश एवं एक विशिष्ट दौर की देन होता है। लोगों का मानसिक और सामाजिक ढांचा परिवर्तनशील होता है। जो बात एक खास समय में उचित लगती है, वही बात अलग परिवेश में अपनी सार्थकता खो देती है। वक्त के साथ-साथ प्रथाएँ एवं रीति रिवाज कुछ समय के पश्चात अप्रासंगिक हो जाते हैं और तब वे उस दौर के लोगों को बोझ लगने लगते हैं और इसे ही रूढी कहा जाता है| ऐसे में जब रीति रिवाज अप्रासंगिक और मानव के लिए हानिकारक हो जाए उसके पश्चात भी उन्हें समाज अथवा परिवार के द्वारा किसी व्यक्ति पर थोपा जाना बोझ लगने लगता है| इसी को फिर रूढ़ियों का नाम दिया जाता है। ऐसे में पुराने नियमों को तोड़ना ही एकमात्र उपाय बचता है क्योंकि कोई भी रीति रिवाज निरंतर नहीं चल सकता| इसीलिये जब रीति-रिवाज उपयोगी न रहें, बोझ बनने लगें तो उन्हें तोड़ना ही बेहतर है|


More from this chapter

All 17 →
5

क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिएः

1. बाजार से एक फूल की माला लानी है।


2. इंडिया गेट में जुलूस निकाला गया।


3. आप कब आओगे?


4. मेरे को अपना गृहकार्य करना है।


ख). रिक्त स्थान की पूर्ति उचित मुहावरों द्वारा कीजिएः


1 पुत्र के अनुत्तीर्ण होने का समाचार सुनकर पिताजी---------------हो गए।


2 चिकना घड़ा- मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।

6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। क) ‘बड़े भाई साहब’ पाठ के आधार पर बड़े भाई के स्वभाव की दो विशेषताएं लिखिए।

ख) तताँरा को निकोबारी लोग उसके किन गुणों के कारण बेहद प्यार करते थे?


ग) ‘डायरी का पन्ना’ में किस प्रमुख घटना का उल्लेख है?

8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिएः

क) “कहि है सबु तेरौ हियौ” दोहे के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?


ख) कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों और किसके हित में दी है?


ग) कवि ने कुर्बानियों की राह किसे कहा है ?

9

“कर चले हम फिदा” कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है ? कविता की दो विशेषताएँ भी लिखिए।

अथवा


‘मनुष्यता’ कविता के आधार पर आदर्श मानवता पर अपने विचार स्पष्ट कीजिए।