Q5 of 18 Page 1

क) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध रूप में लिखिए

(i) कुसंग सद्बुद्धि और विवेक का नाश करती है।


(ii) उस मकान के गिरने की आशा है।


(iii) उसने आने के लिए बोला था।


(iv) सभी नेताओं ने जोशीला भाषण दिया था|


ख) सन्नाटे में होना मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य बनाइए।

क) (i) कुसंग सद्बुद्धि और विवेक का नाश करता है।


(ii) उस मकान के गिरने की आशंका है।


(iii) उसने आने के लिए कहा था।


(iv) सभी नेताओं ने जोशीले भाषण दिए थे|


ख) सन्नाटे में होने का अर्थ- स्तब्ध या हैरान रह जाना।


वाक्य- कैलाश ने अपने मित्र को सालों बाद अचानक देखा तो वह सन्नाटे में आ गया।


More from this chapter

All 18 →
3

क) उदाहरण से शब्द व पद का अंतर स्पष्ट कीजिए

ख) व्याकरण के नियमों से बंधे वाक्य में प्रयुक्त शब्द को-------कहते हैं


ग) निर्देशानुसार वाक्य रुपांतरण कीजिए


(i) कपिल ने बुलाया पर यश नहीं आया (सरल वाक्य)


(ii) कल बहुत सर्दी होने के कारण हम कहीं नहीं गए (संयुक्त वाक्य)


(iii) सदाचारी लोग सबका आदर पाते हैं (मिश्र वाक्य)

4

क) निम्नलिखित शब्दों का समास विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए

(i) शुभागमन


(ii) वीणापाणि


ख) निम्नलिखित शब्दों को समस्त पद रूप में लिखकर समास का नाम लिखिए


(ii) जीवन से मुक्त


(ii) सात सौ (दोहों) का समाहार


ग) यदि मनुष्य मन में दृढ़ निश्चय कर ले तो वह_________सकता है।

6

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

क) पाठ ‘गिन्नी का सोना’ के संदर्भ में शुद्ध आदर्श क्या है?


ख) जनरल साहब के बावर्ची ने कुत्ते के बारे में क्या कहा?


ग) अरब में लशकर को नूह के नाम से क्यों याद करते हैं?

7

मट्टी से मिट्टी मिले’ का आशय स्पष्ट कीजिए?