Q15 of 18 Page 1

वर्षा के पश्चात अपने आस पास के इलाके की सफाई के प्रति जागरूकता फैलाने के संबंध मे दो मित्रों के बीच संवाद लगभग 50 शब्दों में लिखिए।

बारिश के बाद दो दोस्त आपस में बात करते दिखते हैं।


सुरेश- आज तो बहुत जोरों की बारिश हुई।


रमेश- हां, लेकिन बारिश के बाद बीमारी बढ़ने का खतरा रहता है।


सुरेश- सही कहा। हमें इसके लिए क्या-क्या उपाय करने चाहिए।


रमेश- एक बार मां ने बताया था कि बारिश के पानी को कहीं भी जमा ना होने दो।


सुरेश- हां, इससे मच्छर पनपते हैं और मलेरिया होता है। हमें अपने घर के आस-पास भी सफाई रखनी चाहिए। क्यों रमेश!!


रमेश- हां, सफाई घर के अंदर की भी होना जरूरी है। अच्छा मुझे अपने आंगन की सफाई करनी है। मैं चलता हूं। बाय सुरेश!!


More from this chapter

All 18 →