Q6 of 16 Page 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए

क). श्रृंगार रस के भेदों के नाम लिखिए।


ख). करूण रस का मूल स्थायी भाव लिखिए।


ग). अद्भुत रस का अनुभाव लिखिए।


घ). हास्य रस से संबंधित काव्य पंक्तियों लिखिए।

क) श्रृंगार रस के भेद- संयोग श्रृंगार रस, वियोग श्रृंगार रस।


ख) करूण रस का स्थायी भाव 'शोक' है।


ग) अद्भूत रस का अनुभाव 'रोमांच, आंखें फाड़कर देखना, कांपना, गदगद होना' है।


घ) हास्य रस-


बन्दर ने कहा बंदरिया से चलो नहाने चले गंगा। बच्चो को छोड़ेंगे घर पे वही करेंगे हुडदंगा॥

More from this chapter

All 16 →
4

निम्नलिखित वाक्यों में वाच्य परिवर्तन कीजिए

क) हम रात भर कैसे जागेंगे ?


(भाव वाच्य बदलिए)


ख) तानसेन को संगीत सम्राट कहते हैं।

(कर्तृ वाच्य में बदलिए)


ग) उनके द्वारा कैप्टन की देशभक्ति का सम्मान किया गया। (कर्तृ वाच्य में बदलिए)


घ) माँ ने अवनि को पढ़ाया (कर्म वाच्य में बदलिए)

5

रेखांकित पदों का पद परिचय लिखिए-

क) आज समाज में विभीषणों की कमी नही है।


ख) रात में देर तक बारिश होती रही।


ग) हर्षिता निबंध लिख रही है।


घ) इस पुस्तक में अनेक चित्र हैं।

7

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

पढ़ने लिखने में स्वयं कोई बात ऐसी नही जिससे अनर्थ हो सके। अनर्थ का बीच उसमें हरगिज नहीं। अनर्थ पुरूषों से भी होते हैं। अपढ़ों और पढ़े लिखो, दोनों से अनर्थ, दुराचार और पापाचार के कारण और ही होते हैं और वे व्यक्ति विशेष का चाल चलन देखकर जाने भी जा सकते हैं। अतएव स्त्रियों को अवश्य पढांना चाहिए। जो लोग यह कहते है कि पूराने जमाने में यहाँ स्त्रियाँ न पढती थीं अथवा उन्हें पढने की मुमानियत थी वे या तो इतिहास से अभिज्ञता नहीं रखते या जान बूझकर लोगों को धोखा देते हैं। समाज की दृष्टि में ऐसे दंडनीय हैं क्योंकि स्त्रियों को निरक्षर रखने का उपदेश समाज का अपकार और अपराध करना है-समाज की उन्नति में बाधा डालना हैं।


क) कुछ लोग स्त्री शिक्षा के विरोध में क्या तर्क देते हैं और क्यों?


ख) अनर्थ का मूल स्रोत क्या है?


ग) स्त्री शिक्षा के विरोधी दंडनीय क्यों हैं।

8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क). देवदार की छाया और फादर कामिल बुल्के के व्यक्तित्व में क्या समानता थी?


ख). शिष्या ने डरते हुए बिस्मिल्ला खाँ से क्या कहा? खाँ साहब ने उसे कैसे समझाया?


ग) बालगोबिन भगत की पुत्रवधू की ऐसी कौन सी इच्छा थी जिसे वे पूरा न कर सके?


घ). ‘एक कहानी यह भी’ नामक पाठ की लेखिका मन्नू भंडारी का साहित्य की अच्छी पुस्तकों से परिचय कैसे हुआ?