Q13 of 16 Page 1

आपकी कक्षा में कुछ छात्र छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सताते हैं। इस समस्या के बारे में प्राचार्य जी को पत्र लिखकर बताएँ और कोई उपाय भी सुझाइए|

अथवा


आज दिन-प्रतिदिन सूचना और संचार माध्यम लोगों के बीच लोकप्रिय होते जा रहे हैं। ऐसे में पत्र लेखन पीछे छूटता जा रहा है। पत्र लेखन का महत्व बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखिए।

सेवा में,


प्रधानाचार्य महोदय,


पब्लिक स्कूल, विजयनगर, दिल्ली


विषय- कुछ छात्रों द्वारा छोटी कक्षा के छात्रों को सताने का मामला।


आदरणीय महोदय,


मैं आपके विद्यालय में कक्षा 12वीं का छात्र हूं। मेरी कक्षा के कुछ छात्र मध्याह्न भोजन के समय छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को सताते हैं और उनका भोजन तक छीन लेते हैं। इस वजह से वे बच्चे बहुत परेशान रहते हैं। डर के कारण वे अध्यापकों से उनकी शिकायत नहीं कर पाते क्योंकि मेरी कक्षा के बच्चे उन्हें शिकायत करने पर सबक सिखाने की धमकी देते हैं।


आप से विनती है कि इस समस्या से छात्रों को बचाने के लिए मध्याह्न भोजन के समय हर कक्षा में एक अध्यापक और प्रांगण में आप खुद एक बार देखने जाया करें। इससे आपको ज्ञात हो जाएगा कि कौन से छात्र हैं जो छोटी कक्षा के छात्रों को परेशान करते हैं।


धन्यवाद


आपका आज्ञाकारी शिष्य


क.ख.ग


रोल नंबर- अ.आ.


अथवा


राहुल शर्मा


जैन सदन


गली नं. 15, लक्ष्मण नगर


इंदौर


दिनांक: 16 जुलाई 2018


प्रिय विनीता,


प्रेम!


आशा है कि तुम और घर पर सब कुशल मंगल होंगे। बरसों बीत गए तुम्हें पत्र लिखे हुए।


प्रिया वीनीता! मैं जब भी मोबाइल फोन पर तुमसे बात करता हूं तो अच्छा लगता है लेकिन ऐसा लगता है कि मैं तुम्हें पत्र द्वारा जो कह सकता हूं वह टेलीफोन पर नहीं कह सकता। पता नहीं इतने साल हो जाने के बाद ही कौन सा संकोच अपने मन की सारी बात कहने से मुझे रोकता है। शायद मैं चाहता हूं कि तुम सिर्फ मेरा बात सुनों और अपनी प्रतिक्रिया न दो। लेकिन मोबाइल फोन पर यह संभव नहीं होता कि सामने वाले से तुरंत प्रक्रिया ना मिले। न चाहते हुए भी बात करते समय मुंह से कुछ न कुछ निकल ही जाता है। मुझे लगता है कि पत्र लेखन सबसे गहरे संवाद का माध्यम है। इसमें एक निर्बाध वक्ता होने का सुख है। ये अपने मन की गहरी से गहरी बात कहने का सशक्त माध्यम है जो कभी खत्म नहीं होना चाहिए। जिस तरह फास्ट-फूड का कोई विकल्प नहीं हो सकता, उसी तरह संचार माध्यम भी पत्र लेखन की जगह कभी नहीं ले सकता।


अपने पत्र में मेरे इन विचारों पर टिप्पणी जरूर देना और मां बाबू जी को मेरा प्रणाम कहना।


राहुल शर्मा


More from this chapter

All 16 →
12

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की ओर


प्रस्तावना


स्वच्छता का महत्व


वर्तमान समय में स्वच्छता को लेकर भारत की स्थिति


स्वच्छ भारत अभियान का आरंभ एवं लक्ष्य


उपसंहार

12

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

ऊर्जा की बढ़ती मांग : समस्या और समाधान


प्रस्तावना


ऊर्जा के परंपरागत स्त्रोतों का समाप्त होना


नवीन स्रोतों की आवश्यकता


हमारी ऊर्जा पर निर्भरता


उपसंहार

12

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

सामाजिक संजाल (सोशल नेटवर्किंग) वरदान या अभिशाप


प्रस्तावना


सोशल नेटवर्किंग के लाभ


सोशल नेटवर्किंग से हानियाँ


उचित प्रयोग के लिए सुझाव़


उपसंहार

14

आपके शहर में विश्व पुस्तक मेले का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए 25 से 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।

अथवा


आपकी बड़ी बहन ने एक संगीत सिखाने की संस्था खोली है। इसके लिए 25 से 50 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए।