Q12 of 16 Page 1

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की ओर


प्रस्तावना


स्वच्छता का महत्व


वर्तमान समय में स्वच्छता को लेकर भारत की स्थिति


स्वच्छ भारत अभियान का आरंभ एवं लक्ष्य


उपसंहार

स्वच्छ भारत एक कदम स्वच्छता की ओर


प्रस्तावना- स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा देश की स्वच्छता के प्रतीक के रूप में चलाया गया अभियान है। देश को स्वच्छ बनाने का सपना महात्मा गांधी ने देखा था। गांधी जी का कहना था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा जरूरी है जो स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का एक अनिवार्य भाग है। हालांकि गांधी जी ने देश को स्वच्छ बनाने के लिए काफी प्रयास किए लेकिन वो असफल रहे। इसके बाद इसकी पुन: शुरुआत की गई जिसे 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के ही जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शुरू किया गया था और 2 अक्टूबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था।


स्वच्छता का महत्व: यदि हम साफ और सुंदर महौल में न रहें तो हमें गंदगी की वजह से अनेक प्रकार की बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके लिए हम खुद जिम्मेदार होते हैं। हम सभी अपने घर को तो साफ रखते हैं लेकिन घर की सफाई करते समय निकले कूड़े-कचरे को इधर-उधर फेंक देते हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत कचरे के प्रबंधन के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को हल करना और सभी लोगों की शौचालय तक पहुँच सुनिश्चित करना मुख्य लक्ष्य हैं| स्वच्छ भारत अभियान शुरू होने से पहले तक खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में परिवारों की शौचालय पहुँच नहीं थी और इसी कारण से लोगों के शौच के लिए बाहर जाने के वातावरण में गन्दगी फैलती थी| इसी कारण शौचालयों के निर्माण को इस अभियान में सबसे अधिक प्राथमिकता दी गयी| इस अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने सभी लोगों से निवेदन किया है कि वे अपने आस-पास की और दूसरी जगहों की सफाई के लिए साल में केवल 100 घंटों के लिए अपना योगदान दें।


वर्तमान समय में स्वच्छता को लेकर भारत की स्थिति- वर्तमान में भारत स्वच्छता की ओर ज्यादा ध्यान दे रहा है। भारत को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाने के लिए सरकार द्वारा तरह तरह के नियम लागू किए जा रहे हैं। जैसे-


- सड़क पर कचरा फेंकने के लिए जगह-जगह पर कूड़ेदान का प्रबंध कराया गया है।


- वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे लगाए जा रहे हैं।


- रिहायशी इलाकों में सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की योजना बनाई गयी है जहां व्यक्तिगत घरेलू शौचालय की उपलब्धता मुश्किल है।


- सार्वजनिक शौचालयों को बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि जैसी जगहों बनाने की व्यवस्था इस अभियान के तहत की गयी है|


- ग्रामीण इलाकों के लोगों को खुले में शौच करने की मजबूरी से रोकने के लिए सरकार ने 11 करोड़, 11 लाख शौचालयों के निर्माण की योजना बनाई है।


- सरकार ने कचरे को जैविक खाद और इस्तेमाल करने लायक ऊर्जा में परिवर्तित करने की भी योजना बनाई है।


स्वच्छ भारत अभियान का आरंभ एवं लक्ष्य- स्वच्छ भारत अभियान एक राष्ट्रीय मुहिम है जिसको भारत सरकार द्वारा लागू किया जाता है। इस अभियान के जरिए महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को आगे बढ़ाया गया है। इस मिशन को 2 अक्टूबर 2014 को बापू के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आरांभ किया गया और 2 अक्टूबर 2019 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।


शहरी क्षेत्रों में इस अभियान को भारत के शहरी विकास मंत्रालय और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है| इस अभियान का उद्देश्य देश को 2019 तक स्वच्छ बनाना है जोकि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था|


उपसंहार- 2019 तक भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए स्वच्छ भारत अभियान एक बहुत ही अच्छा कदम है जिसमें बड़ी-बड़ी हस्तियां भी हिस्सा ले रही हैं। अगर भारत की जनता द्वारा प्रभावी रूप से इसका अनुसरण किया जाए तो आने वाले समय में स्वच्छ भारत अभियान से पूरा देश साफ सुथरा हो जाएगा। हमें भी अपने जीनव में स्वच्छता को अपनाकर एक स्वस्थ देश और स्वस्थ समाज का निर्माण करना चाहिए जिससे यहां के नागरिक स्वस्थ रह सकें।


More from this chapter

All 16 →
10

निम्मलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए

क). ‘आत्मकथ्य’ कविता में जीवन के किस पक्ष का वर्णन किया गया है?


ख). ‘श्री सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ‘द्वारा रचित कविता ‘उत्साह’ के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए|


ग). ‘कन्यादान’ कविता में वस्त्र और आभूषणों को शाब्दिक भ्रम क्यों कहा गया है?


घ). मुख्य गायक एवं संगतकार के मध्य जुड़ी कड़ी अगर टूट जाए तो उसके क्या परिणाम हो सकते हैं ? स्पष्ट कीजिए|

11

‘साना साना हाथ जोडि’ पाठ में कहा गया है कि कटाओ पर किसी दुकान का न होना वरदान है। ऐसा क्यों? भारत के अन्य प्राकृतिक स्थानों को वरदान बनाने में नवयुवकों की क्या भूमिका हो सकती है? स्पष्ट कीजिए।

अथवा


‘माता का अंचल’ पाठ में वर्णित तत्कालीन विद्यालयों के अनुशासन से वर्तमान युग के विद्यालयों के अनुशासन की तुलना करते हुए बताइए कि आप किस अनुशासन व्यवस्था को अच्छा मानते हैं और क्यों?

12

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

ऊर्जा की बढ़ती मांग : समस्या और समाधान


प्रस्तावना


ऊर्जा के परंपरागत स्त्रोतों का समाप्त होना


नवीन स्रोतों की आवश्यकता


हमारी ऊर्जा पर निर्भरता


उपसंहार

12

निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

सामाजिक संजाल (सोशल नेटवर्किंग) वरदान या अभिशाप


प्रस्तावना


सोशल नेटवर्किंग के लाभ


सोशल नेटवर्किंग से हानियाँ


उचित प्रयोग के लिए सुझाव़


उपसंहार