Q5 of 14 Page 1

रेखांकित पदो का पद-परिचय लिखिए-

आजकल देश प्रगति के मार्ग पर बढ़ रहा है।

आजकल-अव्यय, क्रिया विशेषण, कालवाचक


हमारा-सर्वनाम, उत्तम पुरुषवाचक, बहुवचन, पुल्लिंग


देश- संज्ञा, व्यक्तिवाचक, पुल्लिंग, एकवचन


बढ़ रहा है- क्रिया, अकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, एकवचन


More from this chapter

All 14 →
3

निर्देशानुसार उत्तर लिखिए-

) जो अध्यापिका हिंदी पढ़ाती हैं, वे मेरी माँ हैं।


(आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद लिखिए)


) मैं अस्वस्थ था इसलिए परीक्षा नहीं दे सका।


(सरल वाक्य में बदलिए)


) परिश्रम करने से लोग जीवन में सफल होते हैं।


(संयुक्त वाक्य में बदलिए)

4

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तित कीजिए-

क) चलो, घूमने चलते हैं। (वाच्य का भेद लिखिए)


ख) क्या आपके द्वारा पूरी कहानी पढ़ ली गई। (कर्तवाच्य में)


ग) फादर रिश्ते बनाकर तोड़ते नहीं थे। (कर्मवाच्य में)


घ) मैं इस पेड़ पर नहीं चढ़ सकता। (भाववाच्य में)

6

क) काव्यांश में निहित रस पहचानकर लिखिए-

हे सारथे ! हैं द्रोण क्या, देवेंद्र भी आकर अड़े,


है खेल क्षत्रिय बालकों का व्यूहभेदन कर लड़े।


मैं सत्य कहता हूँ सखे! सुकुमार मत जानो मुझे,


यमराज से भी युद्ध को प्रस्तुत सदा मानो मुझे।।


ख) करुण रस का एक उदाहरण लिखिए ।


ग) श्रृंगार रस के स्थायी भाव का नाम लिखिए ।


घ) वात्सल्य रस का स्थायीभाव क्या है?

7

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

बेटे के क्रिया-कर्म में तूल नहीं किया; पतोहू से ही आग दिलाई उसकी। किंतु ज्योंही श्राद्ध की अवधि पूरी हो गई, पतोहू के भाई को बुलाकर उसके साथ कर दिया, यह आदेश देते हुए कि इसकी दूसरी शादी कर देगा। इधर पतोहू रो-रोकर कहती- मैं चली जाऊँगी तो बुढ़ापे में कौन आपके लिए भोजन बनाएगा? बीमार पड़े, तो कौन एक चुल्लू पानी भी देगा ? मैं पैर पड़ती हूँ, मुझे अपने चरणों से अलग नहीं किजिए। लेकिन भगत का निर्णय अटल था। तू जा, नहीं तो मैं ही इस घर को छोड़कर चल दूँगा- यह थी उनकी आखिरी दलील और इस दलील के आगे बेचारी की क्या चलती?


क) बालगोबिन भगत द्वारा पुत्र का दाह-संस्कार पतोहू से ही कराने तथा विधवा बहू की दूसरी शादी रचाने के निर्देश में उसकी किस विचारधारा का परिचय मिलता है?


ख) भगत की पतोहू उन्हें छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। दो कारणों का उल्लेख कीजिए।


ग) भगत ने पतोहू के भाई को बुलाकर क्या आदेश दिया?