Q10 of 14 Page 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

) मनुष्य किन कारणों से भ्रमित होकर चारों और भटकता है? ‘छाया मत छूना कविता के आधार पर लिखिए।


) ‘आग रोटियां सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं कहकर कवि ने समाज पर क्या व्यंग्य किया है?


) संगताकर किसे कहते हैं ? उसकी आवाज़ में एक हिचक-सी क्यों प्रतीत होती है?


) ‘अट नहीं रही है कविता के आधार पर फागुन की दो विशेषताएँ लिखिए।

) हम यदि बीती हुई बातों को पकड़कर रखने की कोशिश करते हैं तो इससे हमें दुख ही होता है। हम वर्तमान की खुशियों का आनंद नहीं ले पाते हैं। वहीं जब हम भविष्य के बारे में सोचते हैं तो भी एक डर उत्पन्न होता है। इसी वजह से मनुष्य का मन भटकता रहता है और इन सब बातों के बीच मनुष्य भटकता रहता है और अपने वर्तमान पर ध्यान नहीं दे पाता जोकि उसके जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है|


) कवि ने इन पंक्तियों के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों के बारे में बताया है। वर्तमान में हमारे समाज में दहेज प्रथा जैसी बुराइयाँ गंभीर रूप से व्याप्त हैं| दहेज़ की माँग पूरी न होने के कारण कई लड़कियों को समाज के विक्षिप्त लोगों को द्वारा आग में धकेल दिया जाता है| वह आग जिसका उपयोग रोटियां सेकने के लिए होना चाहिए उसका उपयोग बेटियों को जलाने के लिए किया जा रहा है| कवि ने अपने कथन के माध्यम से समाज में व्याप्त दहेज़ प्रथा जैसी बुराइयों पर व्यंग्य किया है|


) जब भी कहीं संगीत का आयोजन होता है तो मुख्य गायक के साथ कुछ संगत करने वाला लोग भी होते हैं जो संगीत कार्यक्रम के दौरान उसका साथ देते हैं| ज्यादातर लोग संगतकार पर ध्यान नहीं देते हैं और वह पृष्ठभूमि का हिस्सा मात्र बनकर रह जाता है। मुख्य गायक की भारी आवाज के पीछे संगतकार की आवाज दब सी जाती है साथ ही वह स्वयं भी अपनी आवाज को धीमी रखता है ताकि मुख गायक की आवाज उसके सामने फीकी न पड़ जाए| इसी कारण उसकी आवाज में एक हिचक सी महसूस होती है क्योंकि वह तो मात्र एक सहयोगी होता है नाकि मूल संगीतकार|


) इस कविता में कवि ने वसंत ऋतु की सुंदरता का बखान किया है। वसंत जब साँस लेता है तो उसकी खुशबू से हर घर महक उठता है। कभी ऐसा लगता है कि वसंत आसमान में उड़ने के लिए अपने पंख फड़फड़ाता है। वसंत में पेड़ों पर नए पत्ते निकल आते हैं। बसंत ऋतू में पूरा वातावरण सुन्दरता को धारण कर लेता है|


More from this chapter

All 14 →
8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

क) महावीर प्रसाद द्वेदी ने किन्हें विक्षिप्त और ग्रहग्रस्त कहा है? क्यों?


ख) ‘मानवीय करुणा की दिव्य चमक- यह विशेषण फादर की किन विशेषताओं का व्यंजक है?


ग) कुलसुम की देशी घी वाली दुकान में बनी कचौड़ी को बिस्मिल्ला खाँ संगीतमय कचौड़ी क्यों कहते थे?


घ) मन्नू भंडारी ने डॉ. अंबालाल की प्रशंसा को उनका स्नेह क्यों बताया?

9

निम्नलिखित काव्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

पाँयनि नूपुर मंजु बजैं, कटि किंकिनि कै धुनि की मधुराई ।


साँवरे अंग लसै पट पीट, हिये हुलसै बनमाल सुहाई ।


माथे किरीट बड़े दृग चंचल, मंद हँसी मुखचंद जुन्हाई।


जै जग-मंदिर-दीपक सुंदर, श्रीब्रजदूलह ‘देव’ सहाई ।।


) सवैये में किसके आभूषणों और वेशभूषा का वर्णन किया गया है?


) उसके मुख और नेत्रों की शोभा के बारे में क्या कहा गया है?


) ‘जग-मंदिर-दीपक और ब्रजदूलह किसके लिए और क्यों प्रयुक्त हुआ है?

11

जन-जागरण में समाचार-पत्रों की क्या भूमिका होती है? ‘जार्ज पंचम की नाक’ पाट के आधार पर जीवन-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

अथवा


हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आज विज्ञान का दुरूपयोग किस रूप में हमारे सामने आ रहा है ? ‘मैं क्यों लिखता हूँ ? पाठ के आधार पर मानव-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में उत्तर लिखिए।

12

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

क) ग्लोबल वार्मिंग


आशय


स्वरूप


बचाव के उपाय


ख) समय अमूल्य धन है


धन क्यों ?


कैसे?


दुरुपयोग से हानि


ग) मीडिया की भूमिका


मीडिया का अर्थ


सकारात्मक भूमिका


नकारात्मक भूमिका