Q13 of 14 Page 1

विद्यालय में दसवीं की परीक्षा से पूर्व विभिन्न विषयों के अध्यापन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए प्राचार्य एवं अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का एक पत्र लिखिए।

अथवा


आपके छोटे भाई ने वार्षिक उत्सव में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार में वह पिताजी से एक मोटरसाइकिल चाहता है। उसे पत्र लिखकर समझाइए कि वयस्क होने से पहले वाहन चलाना ठीक नहीं है।

ओईएफ स्कूल,


मालरोड, कानपुर


20 फरवरी 2019


प्राचार्य एवं अध्यापकगण महोदय,


मेरा नाम अंकुर तिवारी है और इस बार मैंने दसवीं कक्षा मैं पहुँचा हूँ| वैसे तो हमारे स्कूल में शिक्षा की अच्छी व्यवस्था है। लेकिन मेरा आग्रह है कि कुछ विषय जिनमें मुझे और मेरे जैसे अनन्य विद्यार्थियों को परेशानी आती है| उन विषयों की कुछ विशेष कक्षाओं की व्यवस्था अगर आप कर दें तो यह हमारे लिए बहुत उपयोगी रहेगा|


इन विशेष कक्षाओं के साथ सभी विषयों की कक्षाएँ निरंतर लगें ताकि हमारा पाठ्यक्रम वक्त पर पूरा हो सके| प्राचार्य जी हम आपके और हमारे विद्यालय के सभी शिक्षकों के बहुत आभारी है क्योंकि आपने हमेशा हमारी पढ़ाई के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है|


मैं आशा करता हूँ कि आप इस विषय पर ध्यान देंगे| हमेशा विद्यालय में शिक्षण की बेहतरीन व्यवस्था करने के हम सभी विद्यार्थी आपके आभारी हैं|


आपकी असीम कृपा होगी।


धन्यवाद


भवदीय



अथवा


— 16, रेलवे कालोनी


किदवई नगर, कानपुर


20 फरवरी 2019


छोटे भाई रमेश,


मुझे पता चला कि इस बार तुम अपनी कक्षा में बहुत अच्छे नंबरों से पास हुए हो। आगे भी तुम ऐसे ही तरक्की करते रहो। पास होने की खुशी में तुमने पिता जी से मोटर साइकिल मांगी है।


पिताजी तो तुम्हें खरीदकर दे देते लेकिन मैंने ही उन्हें रोक दिया। अभी तुम सिर्फ 14 साल के हो और इतनी कम उम्र में तुम्हारा मोटर साइकिल चलाना ठीक नहीं है।


तुम्हारे पास ड्राइविंग लायसंस भी नहीं है और ऐसे मैं तुम्हें मोटरसाइकिल चलाते हुए पुलिस भी पकड़ सकती है क्योंकि बिना लायसंस के गाड़ी चलाना गैर कानूनी है|


जब तुम 18 साल के हो जाओगे तब मोटरसाइकिल खरीद लें और फिर अपनी इच्छा और सुरक्षित ढंग से उसका उपयोग करना लेकिन 18 साल के होने तक अपनी सुरक्षा के लिए यह जिद छोड़ दो|


तुम्हारा भाई



More from this chapter

All 14 →
10

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

) मनुष्य किन कारणों से भ्रमित होकर चारों और भटकता है? ‘छाया मत छूना कविता के आधार पर लिखिए।


) ‘आग रोटियां सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं कहकर कवि ने समाज पर क्या व्यंग्य किया है?


) संगताकर किसे कहते हैं ? उसकी आवाज़ में एक हिचक-सी क्यों प्रतीत होती है?


) ‘अट नहीं रही है कविता के आधार पर फागुन की दो विशेषताएँ लिखिए।

11

जन-जागरण में समाचार-पत्रों की क्या भूमिका होती है? ‘जार्ज पंचम की नाक’ पाट के आधार पर जीवन-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

अथवा


हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आज विज्ञान का दुरूपयोग किस रूप में हमारे सामने आ रहा है ? ‘मैं क्यों लिखता हूँ ? पाठ के आधार पर मानव-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में उत्तर लिखिए।

12

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

क) ग्लोबल वार्मिंग


आशय


स्वरूप


बचाव के उपाय


ख) समय अमूल्य धन है


धन क्यों ?


कैसे?


दुरुपयोग से हानि


ग) मीडिया की भूमिका


मीडिया का अर्थ


सकारात्मक भूमिका


नकारात्मक भूमिका

14

मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से समाचार पत्र के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए-

अथवा


आप एक पुरानी कार बेचना चाहते हैं। कार के विषय में सभी विवरण देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।