Q12 of 14 Page 1

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

क) ग्लोबल वार्मिंग


आशय


स्वरूप


बचाव के उपाय


ख) समय अमूल्य धन है


धन क्यों ?


कैसे?


दुरुपयोग से हानि


ग) मीडिया की भूमिका


मीडिया का अर्थ


सकारात्मक भूमिका


नकारात्मक भूमिका

क)- आशय ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिये एक बड़ा पर्यावरणीय और सामाजिक मुद्दा है जिसे हर एक को जानना चाहिये। ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व में एक मुख्य वायुमण्लीय मुद्दा है। सूरज की रोशनी को लगातार ग्रहण करते हुए हमारी पृथ्वी दिनों-दिन गर्म होती जा रही है जिससे वातावरण में कॉर्बनडाई ऑक्साइड का स्तर बढ़ रहा है। इसके लगातार बढ़ते दुष्प्रभावों से इंसानों के लिये बड़ी समस्याएं हो रही है। जिसके लिये बड़े स्तर पर सामाजिक जागरुकता की जरूरत है।


स्वरूप आज धरती पर वायुमण्डल के बड़े विषय के रूप में ग्लोबल वार्मिंग है जिसकी वजह से धरती के सतह का तापमान लगातार बढ़ रहा है। ऐसा आंकलन किया गया है कि अगले 50 या 100 वर्षों में धरती का तापमान इतना बढ़ जायेगा कि जीवन के लिये इस धरती पर कई सारी मुश्किलें खड़ी हो जाएँगी। धरती पर तापमान के बढ़ने पर जो सबसे मुख्य और जाना हुआ कारण है, वो है वायुमंडल में बढ़ती कॉर्बनडाई आक्साइड की मात्रा का स्तर। धरती पर इस विनाशक गैस के बढ़ने की मुख्य वजह जीवाश्म ईंधनों जैसे-कोयला और तेल का अत्यधिक इस्तेमाल और जंगलों की कटाई है।


बचाव के उपाय लोगों को इसका अर्थ, कारण, और प्रभाव की समझ होनी चाहिये जिससे इसको जड़ से मिटाया जा सके और धरती पर जीवन की संभावानाएँ सदा के लिये मुमकिन हो। लोगों को उनकी बुरी आदतों जैसे तेल, कोयला और गैस के अत्यधिक इस्तेमाल, पेड़ों की कटाई को रोक कर, कम बिजली का इस्तेमाल कर आदि से CO2 को फैलने से रोकना चाहिए। पूरी दुनिया के लोगों में थोड़े से बदलाव से, एक दिन हम लोग इसके प्रभावों को घटाकर वातावरण में हुए नकारात्मक परिवतर्नों को रोक सकते हैं।


ख) समय सबसे अमूल्य धन


धन क्यों समय धन से भी ज्यादा कीमती है; क्योंकि यदि धन को खर्च कर दिया जाए तो यह वापस प्राप्त किया जा सकता है हालांकि, यदि हम एक बार समय को गंवा देते हैं, तो इसे वापस प्राप्त नहीं कर सकते हैं। समय के बारे में एक सामान्य कहावत है कि, “समय और ज्वार-भाटा कभी किसी की प्रतीक्षा नहीं करते हैं। यह बिल्कुल पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व की तरह ही सत्य है, अर्थात्, जिस तरह से पृथ्वी पर जीवन का होना सत्य है, ठीक उसी तरह से यह कहावत भी बिल्कुल सत्य है।


कैसे हमें जीवन के किसी भी दौर में कभी भी अपने कीमती समय को बिना किसी उद्देश्य और अर्थ के व्यर्थ नहीं करना चाहिए। हमें हमेशा समय के अर्थ को समझना चाहिए और उसी के अनुसार, इसे सकारात्मक ढंग से कुछ उद्देश्यों की पूर्ति के लिए इसका प्रयोग करना चाहिए। हमें इससे निरंतर कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहिए यदि यह बिना किसी रुकावट के चलता रहता है, तो फिर हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते।


दुरुपयोग से हानि हर पल जीवन में नए अवसरों का एक बड़ा भंडार है। इसलिए, हमें इस कीमती समय को जाने नहीं देना चाहिए और हमेशा इसका पूरा उपयोग करना चाहिए। यदि हम समय के मूल्य और संकेत को समझने में देर करते हैं, तो हम अपने जीवन से स्वर्णावसर और सबसे महत्वपूर्ण समय को खो देंगे। यह जीवन का सबसे आधारपूर्ण सत्य है कि, हमें कभी भी अपने स्वर्ण अवसर को अनावश्यक समझते हुए अपने से दूर जाने नहीं देना चाहिए। हमें सकारात्मक और लाभकारी रुप में समय का प्रयोग करते हुए, अपने गन्तव्य तक जाना चाहिए। समय का सदुपयोग करने के उद्देश्य से सभी कामों को सही समय पर करने के लिए समय-सारणी बनानी चाहिए।


ग) मीडिया की भूमिका


उत्तर 12— मीडिया का अर्थ आधुनिक युग में मीडिया का सामान्य अर्थ समाचार-पत्र, पत्रिकाओं, टेलीविज़न, रेडियो, इंटरनेट आदि से लिया जाता है। किसी भी देश की उन्नति प्रगति में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान होता है।अगर मैं कहूँ कि मीडिया समाज का निर्माण पुनर्निर्माण करता है, तो यह गलत नहीं होगा। इतिहास में ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं जब मीडिया की शक्ति को पहचानते हुए लोगों ने उसका उपयोग लोक परिवर्तन के भरोसेमंद हथियार के रूप में किया है।


सकारात्मक भूमिका आज भी मीडिया की ताकत के सामने बड़े से बड़ा राजनेता,उद्योगपति आदि सभी सिर झुकाते हैं। मीडिया का जन-जागरण में भी बहुत योगदान है। बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का अभियान हो या एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने का कार्य, मीडिया ने अपनी ज़िम्मेदारी पूरी तरह से निभाई है।लोगों को वोट डालने के लिये प्रेरित करना, बाल मज़दूरी पर रोक लगाने के लिये प्रयास करना, धूम्रपान के खतरों से अवगत कराना जैसे अनेक कार्यों में मीडिया की भूमिका सराहनीय है। मीडिया समय-समय पर नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता रहता है। देश में भ्रष्टचारियों पर कड़ी नज़र रखता है। समय-समय पर स्टिंग ऑपरेशन कर इन सफेदपोशों का काला चेहरा दुनिया के सामने लाता है। इस प्रकार मीडिया हमारे लिये एक वरदान की तरह है।


नकारात्मक भूमिका मीडिया या प्रेस को स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। मिलती भी है। लेकिन स्वतंत्रता जब सीमा लाँघ जाए तो उच्शृंखलता बन जाती है। कुछ ऐसा ही हाल मीडिया का भी है।आज के समाज मे मीडिया पैसा कमाने के लालच में समाज को गुमराह कर रहा है। आज हमारे समाचार पत्र अपराध की खबरों से भरे रहते हैं। जबकि सकारात्मक समाचारों को स्थान ही नहीं मिलता। यदि मिलता भी है तो बीच के पन्नों पर कही किसी छोटे से कोने में।


More from this chapter

All 14 →
10

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 20 शब्दों में लिखिए-

) मनुष्य किन कारणों से भ्रमित होकर चारों और भटकता है? ‘छाया मत छूना कविता के आधार पर लिखिए।


) ‘आग रोटियां सेंकने के लिए है जलने के लिए नहीं कहकर कवि ने समाज पर क्या व्यंग्य किया है?


) संगताकर किसे कहते हैं ? उसकी आवाज़ में एक हिचक-सी क्यों प्रतीत होती है?


) ‘अट नहीं रही है कविता के आधार पर फागुन की दो विशेषताएँ लिखिए।

11

जन-जागरण में समाचार-पत्रों की क्या भूमिका होती है? ‘जार्ज पंचम की नाक’ पाट के आधार पर जीवन-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में स्पष्ट कीजिए।

अथवा


हिरोशिमा की घटना विज्ञान का भयानकतम दुरुपयोग है। आज विज्ञान का दुरूपयोग किस रूप में हमारे सामने आ रहा है ? ‘मैं क्यों लिखता हूँ ? पाठ के आधार पर मानव-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में उत्तर लिखिए।

13

विद्यालय में दसवीं की परीक्षा से पूर्व विभिन्न विषयों के अध्यापन की अच्छी व्यवस्था करने के लिए प्राचार्य एवं अध्यापकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का एक पत्र लिखिए।

अथवा


आपके छोटे भाई ने वार्षिक उत्सव में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार में वह पिताजी से एक मोटरसाइकिल चाहता है। उसे पत्र लिखकर समझाइए कि वयस्क होने से पहले वाहन चलाना ठीक नहीं है।

14

मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से समाचार पत्र के लिए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए-

अथवा


आप एक पुरानी कार बेचना चाहते हैं। कार के विषय में सभी विवरण देते हुए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन लिखिए।