दूरदर्शन के महानिदेशक को पत्र लिखकर राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिक सद्भाव बढ़ाने वाले कार्यक्रम प्रसारित करने का आग्रह किजिए।
अथवा
‘सामाजिक सेवा कार्यक्रम’ के अंतर्गत किसी गाँव में सफ़ाई अभियान के अनुभवों का उल्लेख करते हुए अपने मित्र को
पत्र लिखिए।
सेक्टर- 52
नोएडा
तारीख-2 फरवरी 2019
सेवा में,
महानिदेशक महोदय,
दूरदर्शन केंद्र
विषय-
श्रीमान,
दूरदर्शन सबसे पुराना चैनल है। ये अब करोड़ों लोगों के मनोरंजन का साधन बन गया है। साथ ही इसमें दिखाए जाने
वाले कई ऐसे कार्यक्रम हैं जिनसे सीख भी मिलती है। इससे देश और समाज का विकास भी होता है। आपसे आग्रह है कि
आपके दिखाए जाने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता तथा साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम को प्रसारित किया
जाये जिससे देश के लोगो में एकता बढ़े। लोग मिलकर देश को प्रगति की तरफ ले जाने में एकजुट होकर काम कर सकें।
अगर देश के लोग एक होंगे तभी तो हमारा राष्ट्र और समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा और राष्ट्र व
समाज की प्रगति में हमारी प्रगति भी निहित है।
आशा है आप मेरे इस निवेदन पर ध्यान देंगे और हमें जल्द ही दूरदर्शन पर राष्ट्रीय एकता से जुड़ा कोई कार्यक्रम देखने
को मिलेगा।
भवदीय
राकेश शर्मा
अथवा
सेक्टर 44 नॉएडा
प्रिय मित्र,
तुमसे आज एक खास बात साझा करने के लिए ये पत्र लिखा है। समाज सेवा के काम में मेरी हमेशा से ही रुचि रही है।
परिवार के साथ मिलकर कई समाज सेवी कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका भी मिला।
इस बार हम छत्तीसगढ़ गए और वहां हमने गरीबी में रह रहे लोगों के जीवन को देखा। यहां पर स्वास्थ केंद्र बहुत कचड़
से भरा हुआ था। परिवार के साथ मिलकर हमने वो स्थान साफ किया। इसके बाद अथॉरिटी को बोलकर पहला फ्री मेडिकल
कैंप भी लगवाया। इससे पूरे गांव के लोगों ने अपना मुफ्त चेकअप करवाया।
ये खुशखबरी तुम्हें देते हुए बहुत अच्छा लगा। कभी समय मिले इस काम में तुम भी हमारे साथ चल सकते हो।
तुम्हारा मित्र,
राकेश
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.