Q4 of 17 Page 1

नीचे लिखे वाक्यों में से किन्हीं तीन वाक्यों का निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण कीजिए-

(क) बालक रोया और चुप हो गया| (सरल वाक्य)


(ख) सूर्योदय होने पर पक्षी चहचहाने लगे| (संयुक्त वाक्य)


(ग) तुम गाड़ी रुकने के स्थान पर चले जाओ| (मिश्र वाक्य)


(घ) वह पत्रिका पढ़ने के लिए पुस्तकालय गया| (संयुक्त वाक्य)

(क) बालक रो-रोकर चुप हो गया|

(ख) सूर्योदय हुआ और पक्षी चहचहाने लगे|


(ग) तुम वहाँ चले जाओ जहाँ गाड़ी रुकती है।


(घ) उसे पत्रिका पढ़नी थी इसीलिए वह पुस्तकालय गया


More from this chapter

All 17 →
2

निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए –

तू हिमालय नहीं, तू न गंगा-यमुना


तू त्रिवेणी नहीं, तू न रामेश्वरम


तू महाशील की है अमर कल्पना


देश| मेरे लिए तू परम वंदना|


मेघ करते नमन, सिंधु गोदावरी


है कराती युगों से तुझे आचमन


तू पुरातन बहुत, तू नए से नया


तू महाशील की है अमर कल्पना|


देश मेरे लिए तू महा-अर्चना


शक्ति-बल का समर्थक रहा सर्वदा


तू परम तत्व का नित विचारक रहा|


(1) कवि का देश को ‘महाशील की अमर कल्पना’ कहने से क्या तात्पर्य है?


(2) भारत देश पुराना होते हुए भी नित नूतन कैसे है?


(3) देश का सत्कार प्रकृति किस प्रकार करती है? काव्यांश के आधार पर स्पष्ट कीजिए|


अथवा


मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के|


आगे-आगे नाचती-गाती बयार चली,


दरवाजे-खिड़कियाँ खुलने लगी गली-गली|


पाहुन ज्यों आए हो गाँव में शहर के|


मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के||


पेड़ झुक झाँकने लगे गरदन उचकाए,


आँधी चली, धूल भागी घाघरा उठाए,


बूढ़े पीपल ने आगे बढ़कर जुहार की


बरस बाद सुधि लीन्ही-बोली अकुलाई लता ओट हो किवार की


(क) पाहुन किसे कहा गया है और क्यों?


(ख) बन-सँवर कर कौन आया और उससे क्या-क्या परिवर्तन हुए?


(ग) बूढ़ा पीपल किसके रूप में है और उसने क्या किया?

3

शब्द कब पद का रूप ले लेते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट किजिए|

अथवा


पद कहलाने के लिए शब्द के अपने स्वरूप में क्या परिवर्तन लाना पड़ता है?


उदाहरण सहित स्पष्ट किजिए|

5

निम्नलिखित शब्दों में से किन्हीं दों शब्दों का समास-विग्रह करते हुए समास का नाम लिखिए|

(क) स्नेहमग्न, अंधकूप, शताब्दी


(ख) निम्नलिखित में से किन्ही दो के समास – विग्रह को समस्त पद में परिवर्तित करके समास का नाम लिखिए –


(अ) झड़ जाते हैं पत्ते जिस ऋतु में


(ब) पेट भर कर


(स) सुख और दुःख

6

निम्नलिखित वाक्यों में से किन्ही चार वाक्यों के शुद्ध करके पुन: लिखिए –

(क) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री पहुँचे|


(ख) ‘गोदान’ उपन्यास मुंशी प्रेमचंद ने लिखा|


(ग) उसने चमड़े के तरह-तरह के जूते खरीदे।


(घ) केवल मात्र यहाँ दो पुस्तकें हैं|


(ङ) खरगोश को काटकर गाजर खिलाओं