Q12 of 17 Page 1

‘हरिहर काका’ पाठ के आधार पर बताइए कि धर्म के नाम पर किस तरह साधारण जन की भावनाओं से खेला जाता है?

अथवा


विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के लिए पाठ ‘सपनों के से दिन’ में अपनाई गई युक्तियों और वर्तमान में स्वीकृत मान्यताओं के संबंध में विचार प्रकट कीजिए|

समाज के भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाना साधुओं का काम होता है।

जो सही है उसे बताना और जो गलत है उसे अपनी गलती समझाकर उसे सुधारना यह साधुओं का कार्य हैं। परंतु हरिहर काका में महंत जी बहुत स्वार्थी थे। वे हरिहर काका से बहुत बुरा व्यवहार करते थे। कहानी के महंत की तरह हमारे समाज में भी कुछ महंत ऐसे ही हैं जो लोगो को धर्म के नाम पर लूटते हैं। संपत्ति हथियाकर बड़े आश्रम बनाते हैं। मंदिरों को धर्म के नाम पर व्यवसाय बनाते हैं। धर्म के नाम पर सीधे– सादे गाँव के लोगों को ठाकुरवारी के नाम पर बेवकूफ बनाना यह आम बात हो चुकी है। इसी प्रकार से वर्तमान में भी अनेक संत आम, भोले-भाले नागरिकों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं|


अथवा


प्रस्तुत पाठ में विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए कठोर दंड, मार-पीट जैसी युक्तियाँ भी अपनाई गई हैं। पिटाई भी इस प्रकार की होती थी की चमड़ी उधेड़ दी जाए लेकिन वर्तमान में शिक्षण का परिदृश्य बदल गया है| आजकल बच्चों के मनोविज्ञान को समझने के लिए शिक्षकों को परिक्षण दिया जाता है कि वे बच्चे की भावनाओं, उनके दुर्व्यवहार को समझें और उन्हें उनकी गलती का एहसास कराकर उन्हें सुधारने का प्रयास करें| वर्तमान परिवेश में शिक्षकों को बच्चों के साथ मारपीट का अधिकार नहीं दिया गया है। साथ ही वर्तमान शिक्षा प्रणाली में शिक्षकों को बच्चों के साथ मित्रतावत व्यवहार करने की बात की गयी है|


More from this chapter

All 17 →
10

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) बिहारी के दोहों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि सच्चे मन में ईश्वर बसते हैं?


(ख) ‘सर पर कफन बाँधना’ किस ओर संकेत करता है?


(ग) कवि ने तालाब की समानता किससे की है?


अथवा


मीरा श्रीकृष्ण के समीप रहने के लिए क्या करने को तैयार है?

11

‘आत्मत्राण’ कविता अन्य प्रार्थनाओं से किस प्रकार अलग है?

अथवा


कबीर के दोहों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए|

13

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए

प्लास्टिक की दुनिया


कृत्रिम पदार्थ प्रयोग


गुण-अवगुण


हानियाँ


जिम्मेदारी|


कैसा शासन बिन अनुशासन


अनुशासन की आवश्यकता


देश की वर्तमान स्थिति


अनुशासनहीनता के कारण


न्याय में देरी का समाधान|


सपने में अंतरिक्ष की यात्रा-भूमिका


अंतरिक्ष में पहुँचना


भ्रमण का अनुभव वास्तविक स्थिति में वापसी|

14

अपने सेवानिवृत पूर्व अध्यापक को उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए धन्यवाद-ज्ञापन पत्र लिखिए|

अथवा


कक्षा के प्रतिनिधि होने के नाते गणित विषय को बेहतर करने के लिए कक्षा की तरफ से गणित विषय के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए|