Q9 of 17 Page 1

पाठ ‘बड़े भाई साहब’ के आधार पर छोटे भाई के व्यक्तित्व का चित्रण कीजिए|

अथवा


वजीर अली सच्चे मायनो में जाँबाज सिपाही था– कथन की पुष्टि कीजिए|

छोटे भाई पढ़ते कम थे फिर भी कक्षा मैं प्रथम आते थे जिससे पता चलता है की वो तेज़ बुद्धि के थे। वह हमेशा खेल के मोह में पड़े रहते क्योंकि उन्हें खेल कूद में बहुत मजा आता है| इसी कारण उनका ध्यान हमेशा खेल-कूद में रहता जिस कारण वो बड़े भाई से हमेशा डांट भी खाते। लेकिन जब उन्हें अपनी पढ़ाई का महत्त्व समझ आया तो बड़े भाई के डांट को उन्होंने सकारात्मक रूप में लिया क्योंकि बड़े भाई की डांट के कारण ही तो वे सफल हुए थे|

अथवा


वजीर अली एक सच्चा देशभक्त थे। वह हिंदुस्तान को गुलाम बनाने वाले अंग्रेजों से बहुत नफ़रत करता था। वह किसी भी प्रकार से अंग्रेजों को हिंदुस्तान से निकालकर बाहर कर देना चाहता था। वह अत्यंत वीर एवं साहसी था। दुश्मन भी उसकी वीरता का लोहा मानते थे। वह सीधे दुश्मन के खेमे में जाकर उसे ललकारने में विश्वास रखता था। वह कर्नल कॉलिंज के खेमे में जाकर उससे कारतूस लेकर आया था। वह एक अच्छा शासक भी था। उसने बहुत कम समय तक अवध की कमान संभाली थी लेकिन उसके पश्चात् भी उसने अवध राज्य को एक नयी सूरत प्रदान की थी|


More from this chapter

All 17 →
7

रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित मुहावरों द्वारा किजिए –

(क) वह स्वभाव से इतना उग्र है की बात-बात पर ____________ है|


(ख) गुप्तचर विभाग का काम यही है कि वह असामाजिक तत्वों की प्रत्येक गतिविधि पर ________|


(ग) तँतारा किनारे पर खड़ा वामीरों की _________ था|

8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) लेखक ने व्यावहारिकता को समाज के लिए अच्छा क्यों नहीं माना?


(ख) समुद्र के गुस्से की वजह क्या थी? उसने अपना गुस्सा कैसे निकाला?


(ग) तँतारा की तलवार के बारे में लोगों की क्या राय थी?


अथवा


कौंसिल की ओर से क्या नोटिस निकला?

10

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) बिहारी के दोहों के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि सच्चे मन में ईश्वर बसते हैं?


(ख) ‘सर पर कफन बाँधना’ किस ओर संकेत करता है?


(ग) कवि ने तालाब की समानता किससे की है?


अथवा


मीरा श्रीकृष्ण के समीप रहने के लिए क्या करने को तैयार है?

11

‘आत्मत्राण’ कविता अन्य प्रार्थनाओं से किस प्रकार अलग है?

अथवा


कबीर के दोहों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए|