आप अपने विद्यालय में एन.सी.सी. के छात्र प्रतिनिधि हैं| गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिस्सा लेने में इच्छुक छात्रों हेतु 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए|
अथवा
आप विद्यालय के छात्र संघ के सचिव है| विद्यालय में मोबाइल निषेध है| इससे संबंधित सूचना जारी करते हुए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए|
दिनांक :- २० नवंबर २०१८
अ ब स इंटरनेशनल स्कूल
आवश्यक सूचना
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर समारोह में परेड का आयोजन किया गया है। एन.सी.सी में हिस्सा लेने में इच्छुक छात्र अपना नाम प्रतिनिधि के पास लिखवा दें। 25 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से हमारे विद्यालय के खेल मैदान में एन.सी.सी परेड का अभ्यास शुरू होगा। इसलिए आपसे अनुरोध है की जल्द से जल्द अपना नाम लिखवा दें। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों से आग्रह है कि वह इस समारोह में अवश्य भाग ले। जिससे यह समारोह सफल हो सके।
आज्ञा से
अरुण भार्गव
छात्र प्रतिनिधि
अथवा
दिनांक :- २० नवंबर २०१८
अ ब स इंटरनेशनल स्कूल
आवश्यक सूचना
आज के दिन में मोबाइल फ़ोन मात्र एक मोबाइल फ़ोन नहीं रहा। कई विद्यार्थी स्कूल में मोबाइल ला रहे हैं। स्कूल इसलिए होता है ताकि बच्चे बिना किसी परेशानी के पढ़ पाए परंतु कुछ बच्चों के कारण स्कूल के नियम भंग हो रहे हैं। स्कूल में मोबाइल लाना सख्त मना है और यदि किसी बच्चे के पास मोबाइल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
आज्ञा से
कखग
छात्र संघ सचिव
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.