Q13 of 17 Page 1

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80-100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए

प्लास्टिक की दुनिया


कृत्रिम पदार्थ प्रयोग


गुण-अवगुण


हानियाँ


जिम्मेदारी|


कैसा शासन बिन अनुशासन


अनुशासन की आवश्यकता


देश की वर्तमान स्थिति


अनुशासनहीनता के कारण


न्याय में देरी का समाधान|


सपने में अंतरिक्ष की यात्रा-भूमिका


अंतरिक्ष में पहुँचना


भ्रमण का अनुभव वास्तविक स्थिति में वापसी|

प्लास्टिक की दुनिया


प्लास्टिक एक नान बायो-डिग्रेडबल पदार्थ है, यह पानी या मिट्टी में विघटित नही होता है और इसे जलाने पर इसका प्रभाव और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है। प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरे के इकठ्ठे हो जाने से उत्पन्न होता है। इस प्रकार आधुनिक समाज में प्लास्टिक मानव-शत्रु के रूप में उभर रहा है। समाज में फैले आतंकवाद से तो छुटकारा पाया जा सकता है, किंतु प्लास्टिक से छुटकारा पाना अत्यंत कठिन है, क्योंकि आज यह हमारे दैनिक उपयोग की वस्तु बन गया है। यह वातावरण में सैकड़ो सालों तक उपस्थित रहता है जिससे यह वायु, जल और भूमि प्रदूषण उत्पन्न करता है। इसके साथ ही मनुष्य, जीव-जन्तुओ और पेड़-पौधो के लिये भी बहुत हानिकारक है| प्लास्टिक प्रदूषण के चलते प्रति वर्ष कई जीव-जन्तुओ और समुद्री जीवो की मृत्यु हो जाती है।


प्लास्टिक का सबसे महत्वपूर्ण गुण है यह मानव जीवन के हर एक क्षेत्र में उपयोग होता है, यह बहुत सस्ता है, आसानी से इसे प्राप्त लार सकते हैं, पैकिंग और सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ले जाने एम् मददगार है|


प्लास्टिक प्रदूषण विश्व भर के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। हमारे द्वारा की जाने वाली लापरवाहियो के कारण यह और भी बढ़ता जा रहा है। प्लास्टिक से उत्पन्न होने वाले कचरे का निस्तारण और इसकी बढ़ती मात्रा एक चुनौती बनते जा रही है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी समस्या ने इतना भयावह रुप धारण कर लिया है। पिछले कुछ दशकों में प्लास्टिक प्रदूषण का स्तर काफी तेजी से बढ़ा है, जोकि एक गंभीर चिंता का विषय है। हमारे द्वारा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोककर ही इस भयावह समस्या पर काबू पा सकते हैं| ऊपर बताये गए कुछ आसाना और दीर्घकालिक उपायों से हम प्लास्टिक प्रदूषण के स्तर को कम करने में अपनी सराहनीय भूमिका निभा सकते है। यह वह समय है जब हमे इसके समाधान के लिये कठोर फैसले लेने की आवश्यकता है।


कैसा शासन बिन अनुशासन


शासन और अनुशासन दोनों में अटूट सम्बन्ध हैं| अनुशासन का मतलब है नियमों का पालन करना मतलब| शासन में अनुशासन का होना बहुत महत्वपूर्ण है तभी तो शासन सुचारू रूप से चल पायेगा| पुरे देश चलाने के लिए तो कठोर अनुशासन और नियम-व्यवस्था की ज़रूरत होती है| अनुशासन बनाने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी शासकों की होती है जिसे शासन अथवा प्रशासन कहते हैं| जिस देश के शासक खुद अनुशासित होते है, वहां का शासन ही नहीं पूरा जन-जीवन अनुशासित हो जाता है| जनता अपने शासक के आचरण का अनुसरण करती है| यह शब्द हमने अपने स्कूल कालेज में सुना है और अनुशासन का पालन भी किया है। अनुशासन हमारे मानव जीवन में विशेष महत्व रखता है। मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में फिर चाहे वह घर हो अथवा घर से बाहर कोई कार्यक्रम हो या खेल का मैदान हो अथवा विद्यालय हो सभी जगह अनुशासन में रहना आवश्यक होता है। जब हम अपने जीवन में नियमों के अनुसार कार्य करते है तो उसे करने में बड़ा ही आनंद आता है। अनुशासन है तो जीवन में सफलता हैं, सफलता हैं तो समृद्धि है, ऐश्वर्य है। और यह सब है तो आपकी समाज में एक खास पहचान है।


दुर्भाग्य से आज स्थिति यह है कि शासन करने वाले लोग अपने-आप को सभी नियमों से ऊपर समझते है| वे अनुशासन का पालन करने में अपना अपमान मानते है | वे खुद को खुदा समझते लगते है|


प्रशासन अथवा शासन में अनुशासन नहीं होने के कारण आम नागरिकों को न्याय मिलने में देरी होती है| आम नागरिकों को न्याय दिलाना राष्ट्र का एक बहुत महत्वपूर्ण कर्तव्य है| प्रशासन में अनुशासन कायम करके राष्ट्र के सभी नागरिकों को न्याय उपलब्ध कराया जा सकता है|


सपने में अंतरिक्ष की यात्रा


जीवन में हर इंसान का एक सपना होता है और प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में अपना वह सपना पूरा करना चाहता है। प्रत्येक इंसान के सपने अपनी अपनी सोच के अनुसार अलग अलग हो सकते हैं। इंसान हमेशा से ही अपने सपनों में रहकर तरह-तरह की कल्पनाएं करता है, उन्हें मन में रखकर वह खुशी का अनुभव करता है। जब वह स्कूल,कॉलेज में पढ़ाई के दौरान से जीवन में कुछ बनना निर्धारित हो जाता है। उसके लिए वह मेहनत करता है। कुछ स्टूडेंट तो अपने जीवन की शुरुआत से ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लेते हैं कि हमें यह बनना है। वाकई में जीवन में कुछ भी बनना एक बहुत ही प्रेरणा दायक होता है।


मेरी अंतरिक्ष यात्री बनने के फलस्वरूप में पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चला गया और वहाँ की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ली| उसके पश्चात मैंने नासा में इंजिनीयरि के लिए आवेदन किया और सेलेक्ट हो गया| नासा में काम करते हुए एक अवसर आया और मुझे अन्तरिक्ष की यात्रा करने के मौका मिला| मैं नासा की ओर से अंतरिक्ष की यात्रा पर गया| अंतरिक्ष से पृथ्वी नीली दीखती है और नज़ारे बहुत सुन्दर होते हैं| यह मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव था| मैं 5 दिनों कि अंतरिक्ष यात्रा के बाद सुरक्षित वापस लौट आया|


More from this chapter

All 17 →
11

‘आत्मत्राण’ कविता अन्य प्रार्थनाओं से किस प्रकार अलग है?

अथवा


कबीर के दोहों की प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए|

12

‘हरिहर काका’ पाठ के आधार पर बताइए कि धर्म के नाम पर किस तरह साधारण जन की भावनाओं से खेला जाता है?

अथवा


विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने के लिए पाठ ‘सपनों के से दिन’ में अपनाई गई युक्तियों और वर्तमान में स्वीकृत मान्यताओं के संबंध में विचार प्रकट कीजिए|

14

अपने सेवानिवृत पूर्व अध्यापक को उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए धन्यवाद-ज्ञापन पत्र लिखिए|

अथवा


कक्षा के प्रतिनिधि होने के नाते गणित विषय को बेहतर करने के लिए कक्षा की तरफ से गणित विषय के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की व्यवस्था के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए|

15

आप अपने विद्यालय में एन.सी.सी. के छात्र प्रतिनिधि हैं| गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में हिस्सा लेने में इच्छुक छात्रों हेतु 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए|

अथवा


आप विद्यालय के छात्र संघ के सचिव है| विद्यालय में मोबाइल निषेध है| इससे संबंधित सूचना जारी करते हुए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए|