Q6 of 18 Page 1

निर्देशानुसार वाच्य परिवर्तित कीजिए-

क) दादा जी के द्वारा हम सबको पुस्तकें दी गई। (कर्मवाच्य में)


ख) उससे चला नहीं जाता।(कर्तवाच्य में)


ग) वह तो उठ भी नहीं सकती। (भाववाच्य में)


- उससे तो उठा भी नहीं जाता।


घ) उन्होंने उछलकर डोर पकड़ ली।(कर्मवाच्य में)

क) दादा जी हम सबको पुस्तकें देते हैं।


ख) वह नहीं चलता।


ग) उससे तो उठा भी नहीं जाता।


घ) उनके द्वारा उछलकर डोर पकड़ी गई।


More from this chapter

All 18 →
4

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर सही उत्तरवाले विकल्प चुनकर लिखिए-

क्या कुटिल व्यंग्य! दीनता वेदना से अधीर, आशा से जिनका नाम रात-दिन जपती है, दिल्ली के वे देवता रोज कहते जाते, ‘कुछ और धरो धीरज, किस्मत अब छपती है।


किस्मतें रोज छप रहीं, मगर जलधार कहाँ? प्यासी हरियाली सूख रही है खेतों में,


निर्धन का धन पी रहे लोभ के प्रति छिपे, पानी विलोम होता जाता है रेतों में।


हिल रहा देश कुत्सा के जिन आघातों से, वे नाद तुम्हें ही नहीं सुनाई पड़ते हैं?


निर्माणों के प्रहिरियों! तुम्हें ही चोरों के काले चेहरे क्या नहीं दिखाई पड़ते हैं?


तो होश करो, दिल्ली के देवो, होश करो, सब दिन तो यह मोहिनी ने चलनेवीली है,


होती जाती है गर्म दिशाओं की साँसें, मिट्टी फिर कोई आग उगलनेवाली है।


क) गरीबों के प्रति कुटिल व्यंग्य क्या है?


1. धीरज रखने का अनुरोध


2. भाग्य पलटने का आश्वासन


3. कुछ और काम करने का आग्रह


4. वेदना और अधीरता


ख) 'दिल्ली के वे देवता'- कौन हैं?


1. सरकारी कर्मचारी


2. शक्तिशाली शासक


3. बड़े व्यापारी


4. प्रभावशाली लोग


ग) कौन-सी पंक्ति परिवर्तन होने की चेतावनी दे रही है?


1. और धरी धीरज, किस्मत अब छपती है


2. पानी विलीन होता जाता है रेतों में


3. तो होश करो दिल्ली के देवो


4. मिट्टी फिर कोई आग उगलने वाली है


घ) 'पानीविलीन होता जाता है रेतों में' - कथन का आशय हैः


1. सिंचाई नहीं हो पाती


2. वर्षा पर्याप्त नहीं होती


3. गरीबों तक सुविधाएँ नहीं पहुँचती


4. रेत में खेती नहीं हो सकती


ङ) निर्माण के प्रहरी अनदेखी करते हैं-


1. वैभवशाली लोगों की


2. दिल्ली के देवों की


3. हरे-भरे खेतों की


4. चोरों और भ्रष्टाचारियों की

5

निर्देशानुसार उत्तर दीजिए-

क) कुछ भी सीखना हो तो स्कूल जाना जरूरी नहीं।


(वाक्य का भेद बताइए)


ख) इस नहर को अनेक गुमनाम और अनपढ़ माने गए लोगों ने बनाया था।


(मिश्र वाकय में बदलिए)


ग) उन्हें लगता था कि नमक कर एक सामान्य सा मुद्दा है।


(सरल वाक्य में बदलिए)

7

रेखांकित पदों का पद परिचय दीजिए-

कब्रिस्तान की भूमि को लेकर छोटे-मोटे तनाव होते हैं । एक ऐसी ही अवसर पर मुझे पंचायत में शामिल होना पड़ा।

8

(क) काव्यांश में निहित रस पहचानकर लिखिए-

श्रीकृष्ण के सुन वचन अर्जुन क्रोध से जलने लगे।


सब शोक अपना भूलकर करतल युगल मलने लगे।


ख) हास्य रस का एक उदाहरण लिखिए।


ग) श्रृंगार रस क स्थानीयभाव का नाम लिखिए।


घ) 'उत्साह' किस रस का स्थायीभाव है?