Q14 of 18 Page 1

किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

क) विदेशी आकर्षण


विदेश के लिए मोह


सुविधापूर्ण जीवन


प्रतिष्ठा का प्रश्न

क) विदेशी आकर्षण


विदेश के लिए मोह - उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद लोग विदेश जाना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि विदेश जाने से वे वहां के तकनीकी विकास का पूरा लाभ उठा पाएंगे। ऊंचे दर्जे के वैज्ञानिकों आदि के साथ काम करके वे अपनी योग्यता को पूर्ण रूप से विकसित कर सकते हैं। इन सब के अलावा लोग वहां के रहन-सहन और उनके कल्चर से सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं।


सुविधापूर्ण जीवन - विदेश में मिलने वाली अनगिनत सुविधाएं आज के युवा को आकर्षित कर रही हैं। वहां का स्वतंत्र वातावरण और खुली सोच वाली जीवनशैली बहुत से लोगों का मन लुभाती है। साथ ही विदेशों में उच्च वेतन मिलता है इसलिए भी यहां के लोग विदेश जाकर ही नौकरी करना चाहते हैं। विदेशों में मध्यम वेतन प्राप्त करके भी लोग यहां आकर अन्य लोगों की आर्थिक स्थिति की तुलना में उच्च ही रहते हैं।


प्रतिष्ठा का प्रश्न- समाज में उन लोगों को शुरू से ही काफी इज्जत दी जाती है जो लोग विदेश घूम कर आए हैं या जिनके घर का कोई व्यक्ति विदेश में रहता है। इस वजह से आज के लोग अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाई के लिए भेजते हैं। लेकिन दिक्कत तब खड़ी हो जाती है जब वही बच्चे अपने मां-बाप को छोड़कर विदेश में ही बस जाने का सोच लेते हैं और फिर वापस मुड़कर कभी नहीं आते। उनके इसी व्यवहार के कारण जो समाज उन्हें इज्जत देता था वही समाज उनकी प्रतिष्ठा पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर देता है।


More from this chapter

All 18 →
12

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) परशुराम की स्वाभावगत विशेषताएँ क्या हैं? पाठ के आधार पर लिखिए।


ख) 'साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है' - इस कथन के आधार पर अपने विचार 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संबाद' -पाठ के आलोक में लिखिए।


ग) 'कन्यादान' कविता में वस्त्र और आभूषणों को शाब्दिक-भ्रम क्यो कहा गया है?


घ) 'कन्यादान' कविता में माँ बेटी को ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना।


ङ) संगतकार की आवाज में एक हिचक सी क्यों प्रतीत होती है?

13

'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में प्रदूषण के कारण हिमपात में कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं? हमें इसकी रोकथाम के लिए क्या करना चाहिए?

14

किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

ख) मुसीबत में ही मित्र की परख होती है


अच्छे मित्र की पहचान


मित्र के गुण


निष्कर्ष

14

किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

ग) प्रकृति का प्रकोप


प्रकृति का दानव स्वरूप


कारण


समाधान