Q13 of 18 Page 1

'साना-साना हाथ जोड़ि' पाठ में प्रदूषण के कारण हिमपात में कमी पर चिंता व्यक्त की गई है। प्रदूषण के और कौन-कौन से दुष्परिणाम सामने आए हैं? हमें इसकी रोकथाम के लिए क्या करना चाहिए?

आज के समय में प्रकृति काफी प्रदूषित हो रही है। मौसम पर इसका असर भी दिखने लगा है। प्रदूषण का जलवायु पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। कहीं बारिश अधिक हो जाती है तो कहीं अप्रत्याशित रूप से सूखा पड़ रहा है। यहां तक की आज के इस युग में बिन मौसम बरसात भी कोई नई बात नहीं रही है। गर्मी के मौसम में कई बार पारा इस हद तक बढ़ जाता है कि वो अपने सारे रिकॉर्ड तक तोड़ देता है। वहीं सर्दियों के मौसम की बात करें तो या तो सर्दी कम पड़ती है या सर्दी कब आकर चली जाती है कुछ पता ही नहीं लगता। इन सब का कारण सिर्फ और सिर्फ प्रदूषण ही है। प्रदूषण की वजह से वायुमंडल में कार्बनडाईऑक्साइड की मात्रा अधिक हो गई है जिस कारण वायु प्रदूषित होती जा रही है। इससे सांस संबंधी अनेकों बीमारियां उत्पन्न होने लगी हैं। प्रदूषण ही कारण है जिस वजह से पहाड़ी स्थानों तक का तापमान बढ़ गया है और हिमपात में कमी होने लगी है। ध्वनि प्रदूषण से शोर होता है अर्थात् शांति भंग होती है। ध्वनि प्रदूषण की वजह से ही लोगों को मानसिक अस्थिरता, बहरेपन और अनिंद्रा जैसे रोग हो जाते हैं। जलप्रदूषण के कारण स्वच्छ जल पीने को नहीं मिलता और पेट संबंधी बीमारियां होने लगती हैं।


अगर आप प्रदूषण की वजह से होने वाले रोगों से खुद को बचाना चाहते हैं तो कहीं भी गंदगी नहीं करें, कूड़े को कूड़ेदान में डालें और अपने आस-पास पेड़ उगाएं।


More from this chapter

All 18 →
11

निम्नलिखित काव्यांश के आधाऱ पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

यश है या वैभव है, मान है न सरमाया;


जितना ही दौड़ा तू उतना ही भरमाया।


प्रभुता का शरण-बिंब केवल मृगतृष्णा है,


हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्ण है।


जो है यथार्थ कठिन उसका तू कर पूजन


छाया मत छूना मन, होगा दुख दूना।


क) 'मृगतृष्णा' से क्या अभिप्राय है, यहाँ मृगतृष्णा किसे कहा गया है?


ख) 'हर चंद्रिका में छिपी एक रात कृष्णा है' इस पंक्ति से कवि किस तथ्य से अवगत करवाना चाहता है?


ग) 'छाया' से कवि का क्या तात्पर्य है?

12

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए-

क) परशुराम की स्वाभावगत विशेषताएँ क्या हैं? पाठ के आधार पर लिखिए।


ख) 'साहस और शक्ति के साथ विनम्रता हो तो बेहतर है' - इस कथन के आधार पर अपने विचार 'राम-लक्ष्मण-परशुराम संबाद' -पाठ के आलोक में लिखिए।


ग) 'कन्यादान' कविता में वस्त्र और आभूषणों को शाब्दिक-भ्रम क्यो कहा गया है?


घ) 'कन्यादान' कविता में माँ बेटी को ऐसा क्यों कहा कि लड़की होना पर लड़की जैसी दिखाई मत देना।


ङ) संगतकार की आवाज में एक हिचक सी क्यों प्रतीत होती है?

14

किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

क) विदेशी आकर्षण


विदेश के लिए मोह


सुविधापूर्ण जीवन


प्रतिष्ठा का प्रश्न

14

किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-

ख) मुसीबत में ही मित्र की परख होती है


अच्छे मित्र की पहचान


मित्र के गुण


निष्कर्ष