किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
ग) प्रकृति का प्रकोप
• प्रकृति का दानव स्वरूप
• कारण
• समाधान
प्रकृति का प्रकोप
• प्रकृति का दानव स्वरूप- प्राकृतिक आपदा, पृथ्वी की प्राकृतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न एक बड़ी घटना है। यह जीवन और संपत्ति के एक बड़े नुकसान का कारण बनती है। ऐसी आपदाओं के दौरान अपना जीवन खो देने वालों की संख्या से कहीं अधिक संख्या ऐसे लोगों की होती है जो बेघर और अनाथ होने के बाद जीवन का सामना करते हैं। यहां तक कि शांति और अर्थव्यवस्था भी प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है।
• कारण- आज के समय में लोग अपनी सुख-सुविधाओं का ज्यादा ध्यान रकते हैं हालांकि इसमें कुच गलत नहीं है। लेकिन सुख-सुविधा पाने के लिए वह ये भूल जाते हैं कि इससे वे प्राकृति को कितना नकसान पहुंचा रहे हैं। शहरों में पेड़ काट कर बड़ी बड़ी बिल्डिंग्स और मॉल बनाए जा रहे हैं। इन वजहों से भूकंप,अत्यधिक वर्षा या सूखे की स्थिति लोगों को झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रदूषण इतना बढ़ा दिया है कि आसमान में तारें तक नजर नहीं आते। गर्मी के समय में अधिक गर्मी पड़ती है और 'ग्लोबल वॉर्मिंग' भी बढ़ रही है।
• समाधान- अगर हमें हमेशा खुश और स्वस्थ रहना है तो हमें स्वार्थी और गलत कार्यों को रोकने के साथ-साथ अपने ग्रह को बचाना होगा और इस सुंदर प्रकृति को अपने लिये बेहतर करना होगा। पारिस्थितिकीय तंत्र को संतुलित करने के लिये हमें पेङों और जंगलो की कटाई रोकनी होगी, ऊर्जा और जल का संरक्षण करना होगा आदि। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए वैज्ञानिकों को अग्रिम वार्मिंग सिस्टम का आविष्कार करना चाहिए। निर्माण करते समय हमें इस बात से आश्वस्त होना चाहिए कि उक्त निर्माण भूकंप का सामना करने के लिए पर्याप्त मजबूत है। लोगों को ऐसी किसी भी आपदा के दौरान निकासी के बारे में शिक्षितकरना चाहिए। इस प्रकार, कुछ सावधानियां बरत कर हम प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम कर उसकी भरपाई करने का प्रयास कर सकते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.