‘भई खूब! क्या आइडिया है।’ इस वाक्य को ध्यान में रखते हुए बताइए कि एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्दों के आने से क्या लाभ होते हैं?
‘भई खूब! क्या आइडिया है।‘ वाक्य दूसरी भाषाओं से लिये गये शब्दों से भरा पङा है। हालांकि अर्थ समझाने में ये प्रस्तुत वाक्य कहीं से भी हिन्दी भाषा की कमी को खलने नहीं देता हैं बल्कि इस वाक्य में प्रयोग किये गये उर्दू और अंग्रेजी के शब्द वाक्य के वास्तविक अर्थ को कहीं अधिक अच्छे ढंग से हमारे सामने व्यक्त करते हैं। वास्तव में एक भाषा के शब्द के दूसरी भाषा में आने से लाभ ही लाभ होते हैं। उदाहरण के तौर पर थैंक्यू कहने से अर्थ भी स्पष्ट होता है और यह हिन्दी में इसके लिए प्रयुक्त शब्द धन्यवाद से थैंक्यू शब्द कहीं अधिक व्यवहारिक लगता है । कई बार ऐसा होता है कि एक भाषा के शब्द के अर्थ दूसरी भाषा में प्रयुक्त शब्द के अर्थ से समझ में आते हैं। उदाहरण के तौर पर हमें त्रिपाद चालक का अर्थ समझने में शायद देर लगे और रिक्शावाला कहने से हम तुरंत अर्थ समझ जाते हैं। इसलिए एक भाषा में दूसरी भाषा के शब्द लाभकारी ही होते हैं।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.