नेताजी सुभाषचंद्र बोस के व्यक्ति और कृतित्व पर एक प्रोजेक्ट बनाइए।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस जीवन परिचय: सुभाषचंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 ई. को उड़ीसा के कटक में एक प्रसिद्ध वकील जानकी दास के घर में हुआ था। लोग उन्हें प्यार से नेताजी कहते थे। उन्होंने एंट्रेंस की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज में नामांकन लिया। अपने स्वाभिमानी स्वभाव के कारण उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढाई कर आइसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि अपनी देशप्रेम की भावना के कारण उन्होंने आइसीएस से त्यागपत्र दे दिया।
भारत में संघर्ष के दिन: नेताजी ने हमारे देश पर ब्रिटिश शासन से बहुत खफा थे। इसे प्रदर्शित करने हेतु उन्होंने प्रिन्स ऑफ वेल्स के भारत आगमन का विरोध किया, स्वराज दल की स्थापना की, बांग्ला भाषा में पत्र ‘बांगलार कथा’ और ‘फारवर्ड’ निकाले। 1938 और 1939 में वे कॉंग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए। हालांकि गांधीजी से मतभेद के चलते उन्होंने त्याग पत्र दे दिया और ‘फारवर्ड ब्लॉक’ पार्टी की स्थापना की। द्वितीय विश्वयुद्ध के विरोध स्वरूप उन्होंने आमरण अनशन किया, वे नजरबंद किये गये।
विदेश गमन और आजाद हिन्द फौज का गठन: हमारे देश की आजादी की योजना मन में रखकर 1941 ई. में नेताजी विदेश चले गये। हिटलर से मिलने के बाद उन्होंने सिंगापुर में जाकर आजाद हिंद फौज का गठन किया। लोगों में उत्साह भरने हेतु उन्होंने जय हिन्द,दिल्ली चलो,तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारा दिया।
अवसान: 18 अगस्त 1945 ई. में एक विमान दुर्घटना में नेताजी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी। प्रमाणिक ढंग से उनकी मृत्यु का स्पस्टीकरण आजतक नहीं हो पाया है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.