Q19 of 20 Page 64

अपने घर के आस-पास देखिए और पता लगाइए कि नगरपालिका ने क्या-क्या काम करवाए हैं? हमारी भूमिका उसमें क्या हो सकती है?

मैं अपने घर के आसपास नगरपालिका द्वारा करवाये गये कई अच्छे कार्यों को देखता हूँ। किसी जमाने में मेरे घर के आसपास लोग अपने घरों के आगे या अपने पड़ोसी के घर के आगे कूड़ा फेंक दिया करते थे। अब हम सभी म्यूनिसिपैलिटी द्वारा लगाए गये कूड़ा बॉक्स में कूड़ा फेंकते हैं। हम कूड़ा फेंकने की प्रक्रिया का नियमपूर्वक पालन कर स्वच्छता के प्रति अपनी भूमिका को निभाना हितकर मानते हैं।

नगरपालिका ने मेरे घर के सामने पक्की सड़क का निर्माण भी कराया है। इससे आम आदमी और सवारी गाड़ी को अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने में सुविधा होती है। पहले खरंजा वाली सङके थीं। चौक पर उभरा हुआ एक बङा सा अवरोधक था जिसे पार करने में लोगों और सवारी गाड़ियों को दिक्कत होती थी। अब पक्की सङक बन जाने पर हमें सुविधा होती है। हम इस सड़क के रखरखाव पर ध्यान देते हैं।


नगरपालिका ने हमारे घर से कुछ ही दूरी पर अस्पताल बनवाया है। ऐसा होने से हमारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान पास में मिल जाने से हमें काफी सुविधा हो गयी है। हम अनावश्यक रूप से अस्पताल के संसाधनों का दुरुपयोग नहीं करते हैं।


More from this chapter

All 20 →