निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर के सही विकल्प छांटकर लिखिए-
मनुष्य में विनय, उदारता, कष्ट– सहिष्णुता, साहस आदि चारित्रिक गुणों का विकास अत्यावश्यक है। इन गुणों का प्रभाव उसे जीवन पर पड़ता है। ये गुण व्यक्ति के जीवन को अहंकार हीन तथा सदा सरल बनाते हैं। सादा जीवन या सादगी का अर्थ है – रहन सहन, वेश भूषा और आचार-विचारों का एक निर्दिष्ट स्तर। जीवन में सादगी लाने के ले दो बातें विशेष रूप से करणीय हैं- प्रथम कठिन से कठिन परिस्थिति में धैर्य को न छोड़ना और द्वितीय अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम बनाना। सादगी का विचारों से भी घनिष्ठ संबंध है। हमें सादा जीवन जीना चाहिए और अपने विचारों को उच्च बनाए रखना चाहिए। व्यक्ति की सच्ची पहचान उसके विचारों और करनी से होती है। मनुष्य के विचार उसके आचरण पर प्रभाव डालते हैं और उसके विवेक को जागृत करते हैं। विवेकशील व्यक्ति ही अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखता है और उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देता। सादा जीवन व्यतीत करने वाले को कभी हतप्रभ अपने आत्मसम्मान पर आंच नहीं आदे देनी चाहिए। सादगी मनुष्य के जीवन का अंग है, वह बाहरी चीज नहीं है। महात्मा गांधी सादा जीवन पसंद करते थे और हाथ के कते बुने खद्दर के मामूली वस्त्र पहनते थे, किंतु अपने उच्च विचारों के कारण वे संसार में वंदनीय हो गए।
1) सादगी का आधार क्या होना चाहिए?
क) धैर्य और न्यूनतम आवश्यकता।
ख) खादी को महत्व देना।
ग) उच्च विचार रखना।
घ) अहंकारहीनता और सहजता।
2) विवेकशील व्यक्ति की प्रमुख पहचान क्या है?
क) खादी के वस्त्र पहनता है।
ख) भेदभाव नहीं करता।
ग) अपनी आवश्कताओं को सीमित रखता है।
घ) ऊँचाई के साथ संबंध रखता है।
3) ‘कष्ट सहिष्णुता’ का आशय है?
क) कष्टकारिता।
ख) कष्टप्रियता।
ग) सहनशीलता।
घ) कष्ट सहने की आदत।
4) गांधी जी संसार में क्यों वंदनीय हुए?
क) नेता होने का कारण।
ख) अपने उच्च विचारों के कारण।
ग) खद्दर के मामूली वस्त्र पहनने के कारण।
घ) संस्कारी होने के कारण।
5) ‘अनुदारता’ शब्द का विलोम शब्द है-
क) उदारता।
ख) सहजता।
ग) अनुत्साह।
घ) उदासीनता।
1. (क) धैर्य और न्यूनतम आवश्यकता
यहाँ सादगी का अर्थ रहन सहन, वेश भूषा और आचार-विचारों का एक निर्दिष्ट स्तर बताया गया है एवं सादगी के आधार के लिए दो बाते प्रमुख रूप से बताई गयी है प्रथम कठिन से कठिन परिस्थिति में धैर्य को न छोड़ना और द्वितीय अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम बनाना।
2. (ग) अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखता है|
(i) वह अपनी आवश्यकताओं को सीमित रखता है और उन्हें अपने ऊपर हावी नहीं होने देता।
(ii) सादा जीवन व्यतीत करता है एवं खादी के वस्त्र पहनता है।
(iii) भेदभाव नहीं करता।
3. (घ) कष्ट सहने की आदत
‘कष्ट सहिष्णुता’ का आशय यहाँ कष्ट को सहने की शक्ति अर्थात सहनशीलता से है जिसको हम कष्टकारिता एवं कष्टप्रियता भी बोल सकते है।
4. (ख) अपने उच्च विचारों के कारण
गांधी जी संसार में निम्नलिखित बातो के लिए वंदनीय हुए-
(i) वह एक लोकप्रिय नेता थे।
(ii) उनके उच्च विचारों एवं सरल जीवन शैली के कारण ।
(iii) सादा जीवन व्यतीत करना एवं खादी के वस्त्र पहनने के कारण।
5. (क ) उदारता
‘अनुदारता’ का विलोम शब्द उदारता है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.