निम्नलिखित मे से किसी एक विषय पर दिए गए संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 200 से 250 शब्दों में निबंध लिखिए-
मेक इन इंडिया
• भूमिका
• उक्ति का आशय
• पराधीनता काल मे बदला परिदृश्य
• उद्मयी देश
• उपसंहार
क) मेक इन इंडिया
“ज्ञान का है जहाँ अलौकिक प्रकाश,
जहाँ की मिट्टी में अमरता का आशीर्वाद,
क्यूँ झुके वो देश करने विकास
चलो मिलकर करे मेक इन इण्डिया का आगाज।“
• प्रस्तावना - भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और विश्व में जनसंख्या के मामले में दूसरे स्थान पर है। इसे विकासशील देशो में गिना जाता है| इसी विकास की और मेक इन इंडिया भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक नई पहल है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितम्बर, 2014 को दिल्ली के विज्ञान भवन मे “मेक इन इंडिया” मिशन की शुरुआत की| इस मेक इन इंडिया के मिशन को शेर के कदम जैसा बताया जोकि भारत के औद्योगिक क्षेत्र को एक नयी दिशा देने में सक्षम है|
• मेक इन इंडिया का मुख्य उद्देश्य- इसका मूल उद्देश्य यह है कि वस्तुयों का निर्माण हमारे ही देश में किया जाए| जिससे हमारे देश मे बनी वस्तुयों का मूल्य भी हमारे लिए कम होगा तथा हम उनको दूसरे देशों में निर्यात करके अपने देश की आय में बढ़ोतरी कर पायेंगे, विदेशी निवेश को भारत मे ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिलेगा और हमारे यहाँ के नागरिकों को रोज़गार भी प्राप्त हो सकेंगे ताकि विनिर्माण के क्षेत्र में हमारा देश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक पहचान बना सके| इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाली 25 जगहों पर बदलाव लाना है योजना के तहत इसमें रोजगार बढ़ेंगे जिससे देश में बेरोजगारी की समस्या दूर होगी साथ में ही इन क्षेत्रों में कौशल विकास होगा। जिससे देश-विदेश में सभी बड़े निवेशकों का ध्यान हमारी ओर केंद्रित होगा।
• मेक इन इंडिया के मुख्य फायदे- मेक इन इंडिया के मुख्य फायदे निम्नलिखित है-
(क) ज्यादा-से-ज्यादा समान भारत में बने जिससे समान की कीमत कम होगी और समान का विदेशों को निर्यात करने से देश को भी आर्थिक तौर पर फायदा होगा|
(ख) देश के नौजवान विदेश में जाकर काम करने की जगह, यही रहकर काम करना पसंद करेंगे।
(ग) इस योजना ने देश विदेश सभी स्थानों के निवेशकों के लिए भारत में व्यापर करने के दरवाजे खोल दिए हैं।
(घ) इस अभियान की सहायता से हम अपने देश भारत को अन्य विकसित देशों को सूची में जल्द देख पायेंगे|
(च) मेक इन इण्डिया अभियान ने भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यापर में निवेश के क्षेत्र में एक क्रांति लाने में सक्षम है| इससे रोज कोई-ना-कोई बड़ी अंतर्राष्ट्रीय कंपनी भारत में निवेश कर रही है और अपनी शाखाओं को भारत में शुरू कर रही है जो आने वाले सालों में लोगों के लिए रोजगार का एक अच्छा माध्यम होगा।
• उपसंहार- यह योजना भारत को विकसित बनाने में एक बहुत ही बेहतरीन पहल साबित हुई है। भारत सरकार अपनी पूरी कोशिश कर रही है मेक इन इण्डिया को सही दिशा दी जाए लेकिन राष्ट्र के सभी नागरिकों को भी इस पहल को सफल बनाने की दिशा में अपने प्रयास करने चाहिए तभी भारत सरकार की यह पहल पूर्णतः सफल हो पाएगी जोकि राष्ट्र एवं हमारे हित में है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.