निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए
कभी कभी वह यों ही देता है उसका साथ
यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है
और यह कि फिर से गाया जा सकता है
गाया जा चुका राग
और उसकी आवाज मे जो एक हिचक साफ सुनाई
देती है या अपने स्वर को ऊंचा न उठाने की जो
कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता
समझा जाना चाहिए
क) कभी कभी कौन किसका साथ यों ही दे देता है?
ख) संगतकार की आवाज में हिचक क्यों सुनाई देती है?
ग) संसार में इस प्रकार की ‘मनुष्यता’ की क्या उपयोगिता है?
क) गायन के समय जब मुख्य गायक संगीत का प्रदर्शन कर रहा होता है उस समय उसे बीच-बीच में सहायक गायकों के सहयोग की आवश्यकता होती है ताकि वह उनसे सुरों में सहयोग ले सके, विराम ले सके आदि| अतः गायन के समय संगतकार गायक का साथ देता है|
ख) संगतकार की आवाज़ में हिचक इसलिए सुनाई देती है क्योंकि वह अपनी आवाज़ को मुख्य गायक की आवाज़ से कम रखना चाहता है ताकि सभी का ध्यान मुख्य गायक पर जाए और उसका महत्व कम न हो इसीलिये संगतकार अपनी आवाज को हमेशा नीचा रखता है|
ग) इस प्रकार की मनुष्यता को उपकार कहा जाता है परन्तु लोग इस प्रकार के उपकार को अनदेखा कर देते है एवं इस प्रकार की मनुष्यता रखने वाला व्यक्ति कभी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाता है।
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.