Q10 of 18 Page 1

निम्नलिखित प्रश्नों के उतर संक्षेप में लिखिए

क) द्विवेदी जी ने स्त्री के संदर्भ में कौन सी और किस बात को सोलह आने मिथ्या कहा है?


ख) लेखक ने आविष्कर्ता और अविष्कृत चीज के मध्य क्या संबंध बताया है? संस्कृति पाठ के आधार पर उत्तर दीजिए-


ग) बिस्मिल्ला खां कला के अनन्य उपासक थे, तर्क सहित उत्तर दीजिए


घ) स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्को का खंडन पाठ का मूल संदेश क्या है?


ङ) बिस्मिल्ला खां के व्यक्तित्व की कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया?

क) द्विवेदी जी ने स्त्री के संदर्भ में निम्नलिखित बातों को सोलह आने मिथ्या कहा है-


(क) स्त्रियों को पढ़ना ज़हर के घुट पीने जैसा है एवं पुरुषों के लिए अमृत समान है|


(ख) स्त्रियों को अनपढ़ रखकर भारतवर्ष का गौरव बढ़ता है|


(ग) उनका कहना था कि स्त्रियों द्वारा किया गया अनर्थ उन्हें ‘पढ़ने की आज़ादी देने’ का परिणाम नहीं था क्योंकि पुरुषों ने स्त्रियों की तुलना में कहीं ज्यादा अनर्थ किए हैं। पुरुषों ने युद्ध में मार काट मचाई है, चोरी की है, डाका डाला है और अन्य कई अपराध किए हैं। इसलिए शिक्षा को अनर्थ के लिए दोष देना उचित नहीं है।


ख) आविष्कृता किसी नयी बस्तु का आविष्कार करता है और जिस नयी बस्तु उत्पाद का निर्माण अथवा ईजाद हुआ है उसे अविष्कृत कहते हैं| ये दोनों आपस में अंतर्संबंधित हैं| बस्तु के अविष्कृत होने के लिए आविष्कर्ता का होना बहुत आवश्यक है|


ग) बिस्मिल्ला खां भारत के बहुत बड़े शहनाई वादक और कला के उपासक थे। उन्होंने आजीवन कला का सम्मान किया एवं संगीत को संपूर्णता और एकाधिकार के साथ सीखने की इच्छा को सदा अपने अंदर जिंदा रखा। उनकी पाँचों वक्त की नमाज में वे खुदा से केवल एक चीज माँगा करते थे सच्चा सुर। ताउम्र वे एक अच्छे छात्र बनकर सीखते ही रहे। बिस्मिल्ला खाँ बड़ी शिद्दत के साथ रियाज करते थे। बिस्मिल्ला खाँ जिस मुकाम पर पहुँचे थे वह उनकी शहनाई वादन में दक्षता के कारण ही संभव हो पाया था।


घ) स्त्री शिक्षा के विरोधी कुतर्को का खंडन पाठ का मूल संदेश कुछ इस प्रकार है-


इसमे स्त्री शिक्षा के महत्व को समझाया गया है एवं इस बात का खंडन किया गया है की स्त्री शिक्षा समाज के हित में नहीं है| साथ ही यहाँ यह भी बताया गया है कि स्त्रियों द्वारा प्रकृत भाषा का उपयोग अनुचित नहीं था एवं इससे यह नहीं कहा जा सकता कि वे गंवार हैं। इस पाठ का मुख्य आधार स्त्री शिक्षा के महत्त्व को समझाना था एवं यह बताना था कि आज पुरानी मान्यताओं को आधार बनाकर हम स्त्रियों को शिक्षा से वंचित नहीं रख सकते।


ङ) बिस्मिल्ला खां के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं ने हमको प्रभावित किया-


(क) उनका कला के प्रति समर्पण।


(ख) उनकी पाँचों वक्त की नमाज में वे खुदा से केवल एक चीज माँगा करते थे सच्चा सुर।


(ग) एक अच्छे छात्र बनकर सीखते ही रहे।


(घ) बिस्मिल्ला खाँ बड़ी शिद्दत के साथ रियाज करते थे।


More from this chapter

All 18 →
8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार लिखिए

क) ‘रसराज’ किसे कहा जाता है


ख) क्रोध, जुगुप्सा क्रमशः किन रसों के स्थायी भाव हैं।


ग) ‘वीर रस’ से संबंधित काव्य पंक्तियां लिखिए।


घ) रस के अंगो (अव्यय) के नाम लिखिए।

9

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

अजमेर से पहले पिताजी इंदौर में थे जहां उनकी बड़ी प्रतिष्ठा थी, सम्मान था, नाम था। कांग्रेस के साथ-साथ वे समाज सुधार के कामों से भी जुड़े हुए थे। शिक्षा के वे केवल उपदेश ही नही देते थे, बल्कि उन दिनो आठ-आठ, दस-दस विद्यार्थियों को अपने घर रखकर पढाया है जिनमें से कई तो बाद में ऊंचे ऊंचे ओहदो पर पहुंचे। ये उनकी खुशहाली के दिन थे और उन दिनों उनकी दरियादिली के चर्चे भी कम नही थे। एक ओर वे बेहद कोमल और संवेदनशील व्यक्ति थे तो दूसरी ओर बेहद क्रोधी और अहंवादी ।


क) अजमेर से पहले लेखिका के पिता कहां रहते थे? वहां उनकी समाज में क्या स्थिति थी?


ख) शिक्षा के क्षेत्र में लेखिका के पिताजी ने क्या काम किया?


ग) लेखिका के पिताजी के स्वभाव में क्या विरोघाभास था?

11

निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए

कभी कभी वह यों ही देता है उसका साथ


यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है


और यह कि फिर से गाया जा सकता है


गाया जा चुका राग


और उसकी आवाज मे जो एक हिचक साफ सुनाई


देती है या अपने स्वर को ऊंचा न उठाने की जो


कोशिश है उसे विफलता नहीं उसकी मनुष्यता


समझा जाना चाहिए


क) कभी कभी कौन किसका साथ यों ही दे देता है?


ख) संगतकार की आवाज में हिचक क्यों सुनाई देती है?


ग) संसार में इस प्रकार की ‘मनुष्यता’ की क्या उपयोगिता है?

12

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए

क) मां ने वस्त्रों और आभूषणों को क्या और क्यों कहा है?


ख) लक्ष्मण ने वीर योद्धाओं की क्या क्या विशेषताएं बताई है?


ग) ‘छाया मत छूना’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?


घ) कन्यादान कविता के संदर्भ मे बताइए कि वर्तमान समाज मे स्त्रियों की क्या स्थिति है?


ड) परशुराम अपने फरसे के बारे में क्या कहते हैं। उनके कथन से उनके स्वभाव की किस विशेषता का पता चलता है?