निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
क) मां ने वस्त्रों और आभूषणों को क्या और क्यों कहा है?
ख) लक्ष्मण ने वीर योद्धाओं की क्या क्या विशेषताएं बताई है?
ग) ‘छाया मत छूना’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
घ) कन्यादान कविता के संदर्भ मे बताइए कि वर्तमान समाज मे स्त्रियों की क्या स्थिति है?
ड) परशुराम अपने फरसे के बारे में क्या कहते हैं। उनके कथन से उनके स्वभाव की किस विशेषता का पता चलता है?
क) मां ने वस्त्रों और आभूषणों को नारी जीवन का बंधन कहा है जो स्त्रियों को जंजीरों की तरह हमेशा जकड़े रहता है और वे जीवन भर इनके बंधन में बंधी रहती हैं| इसके कारण स्त्री अपना वास्तविक अस्तित्व खो देती है|
ख) लक्ष्मण ने वीर योद्धाओं की विशेषताएं बताते हुए कहा है कि वीर योद्धा कभी अपनी वीरता का बखान स्वयं नहीं करता वह अपनी शक्तियों का प्रदर्शन युद्ध के मैदान में करता है, वीर धैर्यवान और क्षोभरहित होता है, वह अपशब्दों का प्रयोग नहीं करता|
ग) कवि यह बताना चाहता है की सुख और दुःख दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू है बिना दुःख के सुख की अनुभूति नहीं हो सकती एवं हमें बीते हुए दुखों को याद करके अपने वर्तमान में दुखी नहीं होना चाहिए| जीवन में दुःख सुख आते रहते हैं हमें बस अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने की कोशिश करनी चाहिए|
घ) आज भी समाज में स्त्रियों के लिए स्थिति कुछ ज्यादा नहीं बदली है हाँ यह कहना गलत नहीं होगा कि समाज पहले से जागरूक हो गया है परन्तु स्त्रियों का शोषण होना अभी भी कायम है।
ड) परशुराम अपने फरसे के बारे में कहते हैं की उसकी कठोर आवाज़ तो गर्भ के बच्चों का भी नाश करने वाली है। उनके कथन से उनके स्वभाव की निम्नलिखित विशेषताओं- अहंकारी, अभिमानी तथा क्रोधी स्वभाव के बारे में पता चलता है|
Couldn't generate an explanation.
Generated by AI. May contain inaccuracies — always verify with your textbook.